TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, 94.31% छात्र पास, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
खबर सार :-
TN SSLC 10th Result 2026: सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE), तमिलनाडु ने 20 मई को एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख सकते है।
खबर विस्तार : -
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स tnresults.nic.in, dge.tn.gov.in, digilocker.gov.in और umang.gov.in के माध्यम से देख और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल कुल 94.31 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए है। यानी 821,105 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की। इनमें से 419,891 लड़कियां उत्तीर्ण जबकि 401,214 लड़के उत्तीर्ण हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.47% रहा, जबकि 92.15% छात्र उत्तीर्ण हुए है। तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा ( tamil nadu board ) में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए लड़कों को 4.32 प्रतिशत अंकों के अंतर से पीछे छोड़ दिया।
TN SSLC 10th Result 2026: परिणाम देखने के लिए वेबसाइटें
- tnresults.nic.in
- dge.tn.gov.in
- apply1.tndge.org
बता दें कि तमिलनाडु ( tamil nadu board) में SSLC परीक्षाएं 11 मार्च से 6 अप्रैल, 2026 तक राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिसमें 8,00,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। आधिकारिक वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक से बचने के लिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से अपने परिणाम देखें।
TN SSLC 10th Result 2026: परिणाम ऑनलाइन कैसे देखें?
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- tnresults.nic.in पर जाएं।
- यहां 'Tamil Nadu SSLC Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें और 'Submit' पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 10वीं (SSLC 2026) का रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
- अब अपना रिजल्ट देखें और मार्कशीट को डाउनलोड करके उसे सुरक्षित रख लें।
DigiLocker पर तमिलनाडु SSLC परिणाम कैसे देखें?
- सबसे पहले आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को फिल करें। तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय का चयन करें।
- फिर मांगी गई सभी जानकारी भरें। 'निदेशालय, सरकारी परीक्षा, तमिलनाडु का चयन करें।
- अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
जिन छात्रों के पास पहले से DigiLocker अकाउंट नहीं है, वो OTP के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर वैरिफाई करके और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
तमिलनाडु SSLC 2026 परिणाम: विषयवार उत्तीर्ण प्रतिशत
- अंग्रेजी – 99.44%
- तमिल – 98.43%
- विज्ञान – 98.00%
- सामाजिक विज्ञान – 97.93%
- गणित – 97.36%
TN SSLC 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले
- पुदुकोट्टई – 97.57%
- शिवगंगा – 97.54%
- तंजावुर – 97.41%
- त्रिची – 97.31%
- कन्याकुमारी – 97.30%
TN SSLC 10th Result 2026: पिछले 5 सालों का पासिंग प्रतिशत
- 2025: 93.80%
- 2024: 91.55 %
- 2023: 94.66 %
- 2022: 90.07 %
- 2021: 100 % (कोविड-19 महामारी की वजह से सभी को पास किया गया था)
अन्य प्रमुख खबरें
-
IRCON Recruitment 2026: इरकॉन में अप्रेंटिस के 54 पदों पर निकली भर्ती
2026-10-16
-
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में नौकरी पाने का मौका
2026-10-15
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से, शेड्यूल जारी
2026-10-13
-
ICSIL Recruitment 2026: 15 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹70,000
2026-10-13
-
AIIMS Patna Recruitment 2026: ग्रुप ए के 11 पदों पर भर्ती, 2.15 लाख तक सैलरी
2026-10-12
-
Railway NTPC Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
2026-10-11
-
APSSB Recruitment 2026: 217 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-10
-
TISS Recruitment 2026: टीआईएसएस में निकली हैं कई पदों पर भर्ती
2026-10-09
-
JSSC-CGL Appointment: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
2026-10-08
-
quantum computing की दिशा में बढ़ रहे युवा, LUCKNOW में ट्रैफिक से निपटने के सुझाव दिए
2026-10-08
-
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल समेत 23 पदों पर भर्ती
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल में 14,454 नई भर्तियों को मिली मंजूरी
2026-10-06
-
Spices Board Recruitment 2026: स्पाइसेस बोर्ड में सरकारी नौकरी का मौका
2026-10-05
-
DRDO RCI Recruitment: अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती
2026-10-03
-
IIT Delhi Recruitment 2026: 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-10-02