लखनऊ, कलेक्ट्रेट सभागार में बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने, बच्चों को शिक्षा को ओर ले जाने व उनके परिवारों का चिन्हांकंन करने के साथ ही पुनर्वासन की कार्यवाही के प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्पूर्ण बैठक की गयी। डीएम विशाख ने इसकी अध्यक्षता की थी। बाल भिक्षावृत्ति के रोकथाम के लिए गठित टॉस्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए अभियान को दु्रत गति से संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि रेस्क्यू किए गए बच्चों को तुरंत स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में दाखिले कराना सुनिश्चित किया जाए। जिसके सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल 103 से अधिक रेस्क्यू किए गए बच्चों के दाखिले स्कूलों में कराए गए है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि लगभग सभी हॉटस्पॉट/बस्तियां जो चिन्हित की गई थी, सभी के सर्वे करा लिए गए है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि टीमों द्वारा जो भी बच्चों की सूची दी जा रही है, उन सभी बच्चों का तत्काल स्कूलों में दाखिले कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि अगले 3 दिवस के भीतर शत प्रतिशत बच्चों के सर्वे कराते हुए किस स्कूल में किस बच्चे का दाखिला कराया गया, इसकी सूची तैयार कराते हुए नामांकन सुनिश्चित किया जाए। शहरी क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह स्कूल चलो अभियान के तहत बाल भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चे जो अभियान के दौरान रेस्क्यू किए गए है, उनके नामांकन स्कूलों में करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त कार्य में शिथिलता बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया अभियान में अभितक भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 04 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए लगभग 70 से अधिक व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विवरण सेफ सिटी को उपलब्ध कराए गए है। 103 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू/ट्रेस करते हुए उनके नामांकन स्कूलों में कराना सुनिश्चित की जा रहा है। साथ ही अपना घर आश्रम संस्था के सहयोग 134 निराश्रित वृद्धजनों को रेस्क्यू करते हुए 23 वृद्धजनों को उनके परिवारों के सुपुर्द किया गया और 111 निराश्रित वृद्धजनों को अपना घर आश्रम संस्था के आश्रम में पुनर्वासित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
इस मिस्टेक से रिजेक्ट होता है सरकारी नौकरी का फार्म, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती