CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम

खबर सार :-
CBSE 10th Second Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड ने 10 वीं के छात्रों के लिए दूसरे चरण की परीक्षा का ऐलान करके बड़ी राहत दी है। 15 से 21 मई तक छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसमें आप अधिकतम तीन विषय में पेपर दे सकते हैं। दूसरे चरण का परिणाम जून में घोषित किया जाएगा।

CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
खबर विस्तार : -

CBSE 10th Second Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं क्लास का रिजल्ट अप्रैल में ही घोषित किया जा चुका है। कई बच्चों ने काफी अच्छा स्कोर किया तो वहीं कुछ बच्चों को अपने रिजल्ट से संतोष नहीं था। उन्हें लगता था कि वो कुछ विषयों में काफी अच्छा स्कोर कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने उन बच्चों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। सीबीएसई के दूसरे बोर्ड की परीक्षा 15 से 21 मई तक होगा। बता दें कि सीबीएसई की पहले चरण की परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई थी। 

सेकेंड पेपर का आयोजन 

सीबीएसई बोर्ड में 10वीं कक्षा के छात्र 15 से 21 मई तक दूसरे चरण की परीक्षा दे सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने सेकेंड पेपर का आयोजन किया है। इसमें छात्रों को अधिकतम 3 विषय में अपने स्कोर बढ़ाने का मौका मिलेगा। इसमें राहत की बात यह है कि अगर आपके नंबर पेपर देने के बाद भी कम आ रहे हैं तो पहले वाले रिजल्ट से इसकी कटौती नहीं होगी। आपकी परीक्षा के वहीं अंक रिजल्ट में जोड़े जाएंगे, जो पहली और दूसरी चरण की परीक्षा में सबसे ज्यादा होगी। 

परीक्षा दो चरणों में

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों में एग्जाम को लेकर बढ़ रहे तनाव को देखते हुए काफी अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने यह तय किया है कि इस साल की बोर्ड एग्जाम की परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इससे छात्रों में एग्जाम को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं करनी होगी। अगर किसी विषय में उनके नंबर कम आ रहे हैं, तो दूसरे चरण की परीक्षा में वो संबंधित विषय का पेपर देकर अपना स्कोर बढ़ा सकते हैं और इसमें से जिस पेपर का अंक ज्यादा होगा आपकी मार्कशीट पर वही अंक मान्य होगा।

अधिकतम तीन विषय का चुनाव

इस परीक्षा में पास होने के लिए बोर्ड ने कुछ नियम भी बनाएं हैं, जिन्हें आपको जरुर जान लेना चाहिए। दूसरे चरण के पेपर में वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पहले परीक्षा पास हुए थे। इसमें आप अधिकतम किसी तीन विषय पर ही एग्जाम दे सकते हैं। परीक्षा की रिपोर्टिंग टाइम 10 बजकर 30 मिनट से शुरु होगा। आपके पास एडमिट कार्ड होना चाहिए। इसमें आपको किसी तरह का ब्रेक नहीं मिलेगा, एक ही शिफ्ट में तीनों पेपर कराए जाएंगें। इसका परिणाम जून 2026 में आएगा। 

अन्य प्रमुख खबरें