नई दिल्लीः भारत सरकार की डिजिटल इंडिया और कैशलेश ट्रांजैक्शन की मुहिम का व्यापक असर दिखने लगा है। अब आम जनता से लेकर कॉर्पोरेट जगत से जुड़े लोगों को भी नकद लेन-देन से अधिक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना आसान लगता है। यूपीआई से पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार और बैंकों के अलावा यूपीआई ट्रांजैक्शन की ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों भी समय-समय पर अनेकों बदलाव किए हैं, जिसकी वजह से यूपीआई से पेमेंट की प्रक्रिया अत्यंत सरल हो गई है। यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 17.89 अरब पर पहुंच गई है। पेमेंट के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 65.79 करोड़ हो गई है। इस बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के आदेश के बाद यूपीआई से होने वाले ट्रांजैक्शन का टाइमिंग भी 30 सेकंड से घटकर 15 सेकंड हो जाएगा। यह प्रक्रिया 16 जून से शुरू होने जा रही है, जिसमें एपीआई रेस्पॉन्स टाइम की अहम भूमिका होगी।
एनपीसीआई ने यूपीआई और क्यूआर कोड ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन की सुविधा उपलब्ध कराने वाली सभी कंपनियों से नये नियमों के अनुसार अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसमें फोनपे, पेटीएम और गूगल पे जैसे बड़े प्लेटफार्म से भी कहा है कि वो नए नियमों के अनुसार अपने सिस्टम को अपडेट कर लें, जिससे की यूपीआई के माध्यम से पेमेंट करने वाले यूजर्स को पेमेंट करने और उसकी पुष्टि की जानकारी होने में कम से कम समय लगे। इसमें एपीआई रिस्पांस टाइम 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड करने का नया नियम 16 जून 2025 से लागू हो जाएगा। इस अपडेट के कारण अब यूपीआई ट्रांजेक्शन का स्टेटस चेक करने और पेमेंट को अनडू या उलटने के लिए लगने वाला 30 सेकंड का प्रतिक्रिया समय घटकर सिर्फ 10 सेकंड हो जाएगा। इस बदलाव से यूपीआई के जरिए पैसे भेजने और पाने की प्रक्रिया सभी यूजर्स के लिए काफी तेज और अधिक आसान हो जाएगी। एनपीसीआई की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि इन बदलावों का मकसद यूजर्स के ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। वह चाहती है कि यूपीआई पेमेंट का यूज करने वाले तमाम लोग झट से पेमेंट कर पाएं और उन्हें फटाफट से पैसा रिसीव हो। इससे निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में सभी यूजर्स को पता चलेगा कि यूपीआई को लेकर लागू किया गया यह फैसला कितना कारगर साबित हुआ है।
यूपीआई ऐप से पैसे भेजने के दौरान क्यूआर कोड स्कैन करने में और लेनदेन की पुष्टि होने में 30 सेकंड से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है, जो कई बार काफी लंबा हो जाता है। एनपीसीआई ने इस देरी को कम करने का फैसला किया है। ‘एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस’ यानी एपीआई खास तरह के रूल्स का एक सेट होता है, जिसके अनुसार सॉफ्टवेयर एक-दूसरे से कनेक्ट करते हैं। यूपीआई पेमेंट सिस्टम में इसका इस्तेमाल होता है। एपीआई रेस्पॉन्स टाइम, उस समय को कहा जाता है, जिसमें एपीआई के लिए रिक्वेस्ट आती है, उसे प्रोसेस किया जाता है और रेस्पॉन्स वापस भेजने में जो समय लगता है, उसी को काउंट किया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा