मुंबईः भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांकों में 1.3 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल बन गया। इस तेजी का नेतृत्व ऑटो सेक्टर ने किया, जिसमें निफ्टी ऑटो इंडेक्स में लगभग 4 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली।
सोमवार को सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,056 अंक चढ़कर 81,654 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 354 अंक उछलकर 24,985 के पास आ गया। इस उछाल के पीछे घरेलू टेक्निकल सपोर्ट के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान की अहम भूमिका रही।
निफ्टी ऑटो: 4 प्रतिशत की तेजी
निफ्टी बैंक: 1.26 प्रतिशत चढ़कर 56,037 अंक पर
निफ्टी मेटल: 1.22 प्रतिशत की बढ़त
निफ्टी एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक: क्रमशः 1.36 प्रतिशत और 1.62 प्रतिशत की बढ़त
हीरो मोटोकॉर्प 7.18 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। इसके अलावा मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो और एमएंडएम जैसे दिग्गज शेयरों में भी तेज खरीदारी देखी गई। दूसरी ओर एचसीएल टेक, लार्सन, डॉ रेड्डीज, ओएनजीसी और टीसीएस जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
आनंद जेम्स, (मुख्य बाजार रणनीतिकार, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स) ने बताया कि मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स अपने 10-डे मूविंग एवरेज से काफी ऊपर हैं, जिससे बाजार में व्यापक रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं। वहीं अमृता शिंदे, (चॉइस ब्रोकिंग) ने कहा कि यदि निफ्टी दृढ़ता से 24,750 के ऊपर बंद होता है तो यह 25,000 के आंकड़े को छू सकता है। 24,500–24,600 का दायरा नई लॉन्ग पोजिशन के लिए बेहतर है। इक्विग्रो कैपिटल के सीईओ सुनील शर्मा के अनुसार, ऑटो सेक्टर की यह तेजी केवल तात्कालिक नहीं है, बल्कि फेस्टिव सीजन की उम्मीदों और बढ़ती उपभोक्ता मांग के संकेत भी हैं। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो अगली तिमाही में बाजार नया रेकॉर्ड बना सकता है।
अमेरिका-रूस समिट के बिना किसी निर्णायक समझौते के खत्म होने के बावजूद एशियाई बाजारों में मजबूती देखी गई।
शंघाई: +1.19 प्रतिशत
निक्केई: +0.87 प्रतिशत
हैंग सेंग: +0.36 प्रतिशत
कोस्पी (द. कोरिया): -1.29 प्रतिशत
अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को मिली-जुली प्रतिक्रिया रही—डॉव जोन्स मामूली बढ़त में जबकि नैस्डैक और एसएंडपी में गिरावट रही।
एफआईआई (विदेशी निवेशक): ₹1,926.76 करोड़ के विक्रेता
डीआईआई (घरेलू निवेशक): ₹3,895.68 करोड़ के खरीदार
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा