नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने आम इंसान के दैनिक जीवन से जुड़ी अनेकों सुविधाओं से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। जो जुलाई 2025 से लागू हो जाएंगे। सरकार की तरफ से कौन-कौन से ऐसे नए वित्तीय नियम लागू होने जा रहे हैं, जिसका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ सकता है। इस बारे में जानना बहुत जरूरी है, तो आइए हम आपको बताते हैं कि जुलाई से कौन-कौन से नियम लागू हो रहे हैं।
केंद्र सरकार ने जुलाई 2025 से जिन वित्तीय नियमों को लागू करने का निर्णय लिया है, उसमें यूपीआई चार्जबैक, नए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग और पैन कार्ड के नियमों में बदलाव शामिल हैं। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की ओर से हाल ही में सिस्टम को आसान बनाने के उद्देश्य से यूपीआई चार्जबैक नियमों में बदलाव किया गया है। इस समय यूपीआई चार्जबैक से जुड़ी ढेरों कंप्लेंट और बहुत अधिक दावों के कारण सभी चार्जबैक रिक्वेस्ट को खारिज करने के मामले सामने आ रहे थे। ऐसे में सही चार्जबैक रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने में लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता था। इसके लिए बैंक को यूपीआई रेफरेंस कंप्लेंट सिस्टम यानी यूआरसीएस के जरिए एनपीसीआई के पास जाकर केस को व्हाइटलिस्ट करना पड़ता है। तब जाकर चार्जबैक की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।
अब नए नियमों के अनुसार 15 जुलाई के बाद एनपीसीआई की चार्जबैक में कोई भूमिका नहीं रहेगी। अब अगर बैंक को कोई चार्जबैक रिक्वेस्ट सही लगती है, तो उसे वह एनपीसीआई से व्हाइटलिस्ट किए बिना प्रोसेस करने की अनुमित होगी। दरअसल, यूपीआई चार्जबैक एक औपचारिक विवाद है, जिसे यूजर की ओर से तब उठाता है, जब उसके द्वारा किया गया कोई लेनदेन विफल हो जाता है या जब भुगतान करने के बाद भी सर्विस नहीं मिलती या उत्पाद वितरित नहीं किया जाता है। यह वो स्थिति है, जो यूजर को बैंक या भुगतान सेवा प्रदाता से धन वापसी की मांग करने की अनुमति देता है।
जुलाई में पैनकार्ड से जुड़े नए नियम भी लागू हो रहे हैं। इसमें नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए एक जुलाई से आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप पैन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इससे पहले आप किसी भी वैध दस्तावेज या जन्म प्रमाणपत्र के जरिए पैन कार्ड के लिए आसानी से आवेदन कर सकते थे। इसलिए यदि आपको पैनकार्ड बनवाना है, तो सबसे पहले अपना आधार कार्ड बनवाएं।
जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के कई नए नियम लागू हो जाएंगे। 1 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या इसके मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल ट्रेन टिकट के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य हो जाएगा। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क (जीएसटीएन) ने 7 जून, 2025 को घोषणा की थी कि मासिक जीएसटी भुगतान फॉर्म जीएसटीआर-3बी को जुलाई 2025 से एडिट नहीं किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, जीएसटीएन ने कहा था कि करदाताओं को देय तिथि से तीन वर्ष की अवधि समाप्त होने के बाद जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा