मुंबईः देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने एक और इतिहास रच दिया है। यह कंपनी 57.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ दुनिया के शीर्ष 50 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। इसके साथ ही कंपनी का कीमत बढ़कर 57.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
टीसीएस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रतिष्ठित कांटार ब्रांड्स मोस्ट वैल्यूएबल ग्लोबल ब्रांड्स 2025 की रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें टीसीएस को दुनिया के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में शामिल किया गया है। 100 मूल्यवान ब्रांड्स की लिस्ट में टीसीएस 45वें स्थान पर है। टीसीएस का ब्रांड मूल्य बढ़कर 57.3 अरब डॉलर हो गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दुनिया की शीर्ष 100 कंपनियों में केवल 04 भारतीय कंपनियों के नाम लिस्ट में शामिल हैं।
ब्रांड मूल्य में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज है
कैंटर ब्रैंड्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने पिछले एक साल में अपने ब्रांड मूल्य में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक टीसीएस ने दुनिया भर में अपनी ब्रांड इक्विटी, जागरूकता और लोकप्रियता में वृद्धि देखी है। पिछले साल कंपनी 41.2 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ कैंटर ब्रैंड्स रिपोर्ट में 46वें स्थान पर रही थी। मोमेंटम-आईटीएसएमए की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक 26 देशों में अपने व्यावसायिक अधिकारियों के साथ टीसीएस ने 95 फीसदी सहायक ब्रांड जागरूकता दिखाई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा