नई दिल्लीः अमेरिकी टैरिफ नीति का असर भारतीय शेयर बाजार पर गुरुवार को भी साफ दिख रहा है। अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के फैसले के बाद घरेलू बाजार लगातार दूसरे दिन दबाव में नजर आया। आज बुधवार को बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई और शुरुआती घंटे में बिकवाली के कारण प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखी गई।
बीएसई सेंसेक्स आज 31.88 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,754.66 पर खुला, लेकिन जल्द ही बिकवाली के दबाव में यह 80,093.52 तक लुढ़क गया। हालांकि, इसके बाद बाजार में कुछ खरीदारी नजर आई और सेंसेक्स ने आंशिक रिकवरी की। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 401.53 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 80,385.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह एनएसई निफ्टी ने 16.25 अंक टूटकर 24,695.80 से कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही यह 24,507.20 अंक तक गिर गया। बाद में इसमें भी कुछ रिकवरी दिखी और सुबह 10 बजे तक यह 115.85 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,596.20 पर ट्रेड कर रहा था।
स्टॉक मार्केट में सक्रिय ट्रेडिंग जारी है। कुल 2,149 शेयरों में से 671 शेयर हरे निशान में और 1,478 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स के 30 में से 9 स्टॉक्स में बढ़त रही, जबकि 21 स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी के 50 में से 10 शेयर हरे निशान में और 40 लाल निशान में थे।
स्टॉक विशेष की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, और एलएंडटी में 0.49 प्रतिशत से 1.48 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और जियो फाइनेंशियल जैसे दिग्गज शेयरों में 1.08 प्रतिशत से लेकर 2.84 प्रतिशत तक की गिरावट रही। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार में भारी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 849.37 अंक यानी 1.04 प्रतिशत टूटकर 80,786.54 पर और निफ्टी 255.70 अंक यानी 1.02 प्रतिशत गिरकर 24,712.05 पर बंद हुआ था। अमेरिकी नीति का दबाव और वैश्विक संकेतों की अनिश्चितता फिलहाल निवेशकों की धारणा को कमजोर बना रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा