Share Market Live Update: भारतीय शेयर बाजार ने इतिहास रचा। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने जबरदस्त उछाल के साथ नया रिकॉर्ड बना डाला। दरअसल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और विदेशी कैपिटल इनफ्लो से बने अच्छे ग्लोबल सेंटिमेंट के बीच, शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) अपने-अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।
बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी उछाल देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 416.67 पॉइंट्स उछलकर 86,026.18 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। पिछला हाई 27 सितंबर, 2024 को 85,978.25 था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 101.65 पॉइंट्स बढ़कर 26,306.95 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।
फिलहाल सेंसेक्स अभी 400.86 पॉइंट्स या 0.47% ऊपर 86,010.37 पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच, NSE निफ्टी 78.10 पॉइंट्स या 0.30% ऊपर 26,283.40 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, HDFC बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज़्यादा फायदे में रहीं, जबकि इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में गिरावट देखी गई।
गौरतलब है कि बुधवार को शेयर मार्केट में ज़बरदस्त तेज़ी देखी गई। लंबे समय के बाद एक ही दिन में निफ्टी 300 पॉइंट्स और सेंसेक्स 1,000 पॉइंट्स चढ़ा। निवेशकों को भी अच्छा-खासा फ़ायदा हुआ। BSE मार्केट कैपिटलाइज़ेशन एक ही दिन में 5.50 लाख करोड़ रुयपे बढ़ गया।
अन्य प्रमुख खबरें
लगातार दूसरे दिन फिसले सोने-चांदी के दाम, निवेशकों में बढ़ी सतर्कता
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
अनियमित भुगतान के आरोपों से हिला HDFC बैंक, शेयरों में 2% से ज्यादा गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-05-27
2026-05-27
एफआईआई की बिकवाली के बावजूद नहीं डगमगाया बाजार, घरेलू निवेशकों ने संभाली भारतीय शेयर मार्केट की कमान
2026-05-26
भारत-कनाडा रिश्तों में नई उड़ान: साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लग सकती है मुहर
2026-05-26
2026-05-26
दिल्ली में CNG का झटका: 11 दिनों में 6 रुपए महंगी हुई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी इजाफा
2026-05-26
NBCC का Q4 प्रदर्शन: मुनाफा बढ़ा, आय में हल्की गिरावट के बावजूद मजबूत नतीजे
2026-05-25
वैश्विक राहत की हवा से बाजार में तूफानी उछाल: सेंसेक्स 1,073 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार
2026-05-25
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दावाः “भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, डर नहीं विश्वास जरूरी”
2026-05-25
2026-05-25
भारतीय शेयर बाजार को मिला ग्लोबल बूस्ट, सेंसेक्स 76 हजार के पार, निवेशकों में उत्साह
2026-05-25