Startup India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर के स्टार्टअप्स और उद्यमियों को बधाई दी। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्टार्टअप बदलाव के ऐसे इंजन हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं की हिम्मत, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आज का दिन खास है, क्योंकि ‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत को एक दशक पूरा हो गया है। यह अवसर उन युवाओं के जज्बे का जश्न मनाने का है, जिन्होंने बड़े सपने देखे, जोखिम उठाया और पुराने तौर-तरीकों को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स ने वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम में देश की पहचान को मजबूत किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि स्टार्टअप न केवल आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के स्टार्टअप्स पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल चुनौतियों के समाधान खोज रहे हैं और साथ ही लोगों के लिए नए अवसर भी पैदा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ऐसे सभी उद्यमियों पर गर्व जताया, जिन्होंने अपने विचारों से बड़ा बदलाव लाने का साहस दिखाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के जरिए स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष, रक्षा और उन्नत तकनीक जैसे क्षेत्रों के दरवाजे खोले गए हैं, जो पहले अकल्पनीय माने जाते थे। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पीएम मोदी ने अपने एक अन्य संदेश में मेंटर्स, इनक्यूबेटर्स, निवेशकों, शैक्षणिक संस्थानों और सहयोगी संगठनों की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इनका मार्गदर्शन और सहयोग युवाओं को नवाचार और विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि युवाओं का जोश और जुनून विकसित भारत के सपने को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा।
गौरतलब है कि ‘स्टार्टअप इंडिया’ भारत सरकार की प्रमुख पहल है, जिसे 16 जनवरी 2016 को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के तहत लॉन्च किया गया था। स्टार्टअप्स के बढ़ते योगदान को मान्यता देने के लिए वर्ष 2022 में 16 जनवरी को आधिकारिक रूप से ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ घोषित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-31
2026-05-30
2026-05-30
सेमीकंडक्टर क्षेत्र का ‘बॉस’ बनेगा भारत, जारी हुआ 10 साल का रोडमैप
2026-05-29
2026-05-29
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, निवेशकों में सतर्कता, अमेरिका-ईरान वार्ता पर नजर
2026-05-29
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में दिखा जबरदस्त जोश, सेंसेक्स 76 हजार के पार, निफ्टी 23,951
2026-05-29
Gold Silver Price Crash: चांदी में मामूली गिरावट, सोने के भी गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-05-28
लगातार दूसरे दिन फिसले सोने-चांदी के दाम, निवेशकों में बढ़ी सतर्कता
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
अनियमित भुगतान के आरोपों से हिला HDFC बैंक, शेयरों में 2% से ज्यादा गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-05-27
2026-05-27
एफआईआई की बिकवाली के बावजूद नहीं डगमगाया बाजार, घरेलू निवेशकों ने संभाली भारतीय शेयर मार्केट की कमान
2026-05-26