नई दिल्लीः भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में भी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की शुरुआत हो चुकी है। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने बुधवार को श्रीलंका में आधिकारिक तौर पर अपनी इंटनेट सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस बारे में कंपनी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि स्टारलिंक का हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी इंटरनेट अब श्रीलंका में उपलब्ध है। इसलिए अब भूटान और बांग्लादेश के बाद श्रीलंका भारत का तीसरा पड़ोसी देश बन चुका है, जहां स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस पहुंच चुकी है।
स्टारलिंक भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के करीब पहुंच रहा है। स्टारलिंक कंपनी को दूरसंचार विभाग से जून 2025 में एक महत्वपूर्ण लाइसेंस मिला, जो पहली बार आवेदन करने के लगभग तीन साल बाद मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टारलिंक अगले दो महीनों के भीतर भारत में सेवाएं देना शुरू कर सकता है। स्टारलिंक के लिए भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की शुरुआत करने का अंतिम चरण भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र यानी इन-स्पेस से औपचारिक मंजूरी मिलना शेष है। हालांकि, एजेंसी ने कंपनी को पहले ही एक ड्राफ्ट लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी कर दिया है। इसलिए बहुत अधिक विलंब नहीं होगा। यदि एक बार जब दोनों पक्ष इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर देंगे, तो स्टारलिंक को भारतीय बाजार में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए आधिकारिक रूप से मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद बहुत जल्द भारत में भी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की शुरुआत हो जाएगी। तब नो नेटवर्क और बार-बार कॉल ड्रॉप की समस्या से परेशान इंटरनेट उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
स्टारलिंक पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले सैटेलाइट के नेटवर्क के जरिए इंटरनेट सर्विस प्रदान करता है। यह कंपनी वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े सैटेलाइट समूह का संचालन करती है। कंपनी के 6,750 से ज्यादा सैटेलाइट आकाश में मौजूद हैं। कंपनी के अनुसार, स्टारलिंक कम समय में तेज स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे यह सीमित कनेक्टिविटी वाले दूरदराज के क्षेत्रों के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित हो सकता है। एशिया में मंगोलिया, जापान, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया, जॉर्डन, यमन और अजरबैजान सहित कई देशों में पहले से ही स्टारलिंक की सेवाएं उपलब्ध हैं। विश्व स्तर पर यह 100 से ज्यादा देशों में यूजर्स को अपनी इंटरनेट सेवा प्रदान करता है, जिसमें रेजिडेंशियल और रोमिंग दोनों तरह के इंटरनेट प्लान पेश किए जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड