नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत के अतिरिक्त टैरिफ का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में दबाव देखा जा रहा है। इस फैसले का असर आज शुरुआती कारोबार में साफ नजर आ रहा है, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। पहले घंटे में ही बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया, और दोनों प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी देखने को मिली।
बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई और बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आई। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी में 0.74 प्रतिशत की कमजोरी आई। सेंसेक्स ने 258.52 अंक की कमजोरी के साथ 81,377.39 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी, और इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई। 10 बजे तक यह 580.29 अंक गिरकर 81,055.62 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी ने 68.25 अंक की गिरावट के साथ 24,899.50 अंक पर कारोबार शुरू किया था, और सुबह 10 बजे तक यह 185.75 अंक गिरकर 24,782 अंक के स्तर पर था।
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट के बावजूद कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी गई। नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आयशर मोटर्स और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयर 1.34 प्रतिशत से लेकर 0.33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, सन फार्मास्युटिकल्स, श्रीराम फाइनेंस, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील और जियो फाइनेंशियल के शेयरों में गिरावट आई, जो 2.69 प्रतिशत से लेकर 1.27 प्रतिशत तक रही।
अब तक के कारोबार में 2,504 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही थी, जिसमें से 468 शेयर हरे निशान में थे, जबकि 2,036 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 3 शेयर हरे निशान में थे, जबकि 27 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में थे। निफ्टी में भी 50 में से 9 शेयर हरे निशान में थे, जबकि 41 शेयर लाल निशान में थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा