Bullion Market Updates: घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। ये दोनों चमकीली धातुएं आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंची हुई हैं। आज के कारोबार में सोना 320 रुपये से लेकर 340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत 6,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, कीमतों में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,410 रुपये से लेकर 1,25,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,14,960 रुपये से लेकर 1,15,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,85,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,560 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,25,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,25,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,14,960 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,25,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,15,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,25,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,14,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03