नई दिल्लीः मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग बढ़ने और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर बने निगेटिव सेंटिमेंट्स के कारण बुधवार को रुपया डॉलर की तुलना में 21 पैसे कमजोर हो गया। एक डॉलर के मुकाबले रुपया 85.42 के स्तर पर बंद हुआ। मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा यानी रुपया करोबार के दौरान 32 पैसे तक कमजोर हो गया था, लेकिन विदेशी निवेशकों की तरफ से की गई खरीदारी के कारण डॉलर की आवक बढ़ी और रुपया 11 पैसे की रिकवरी करने में सफल रहा। कारोबारी सत्र समाप्ति तक भारतीय मुद्रा 85.21 रुपये प्रति डॉलर थी।
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से 11 पैसे की हुई रिकवरी
भारतीय मुद्रा ने बुधवार 23 अप्रैल को मार्केट खुलने के साथ ही डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की कमजोरी के साथ 85.26 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। डॉलर की मांग बढ़ने पर रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 85.53 के स्तर तक आ गया, लेकिन इसके बाद शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जमकर खरीदारी की तो डॉलर की आवक बढ़ गई। तब भारतीय रुपया कारोबारी दिन में अपने निचले स्तर से 11 पैसे की रिकवरी करने में सफल हो गया।
गौरतलब है कि भारतीय मुद्रा रुपये ने डॉलर के साथ ही दूसरी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी मजबूती हासिल की है। इसमें ब्रिटिश पौंड की तुलना में रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 113.80 पर और यूरो की तुलना में 35 पैसे की मजबूती के साथ 97.53 के स्तर पर पहुंच गया।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड