Nestle CEO Laurent Freixe: जूनियर सहकर्मी से रिश्तों के चलते दुनिया की जानी-मानी फूड कंपनी नेस्ले के CEO को उनके पद से हाथ धोना पड़ा था। उनपर अपने ठीक नीचे की पद पर बैठी एम्पलॉय के साथ बिना बताए रोमांटिक रिलेशनशिप में होने का आरोप लगा है। जांच के बाद कंपनी ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लॉरेंट फ्रीक्स को पद से हटा दिया है। यह कदम एक जांच के बाद उठाया गया, जिसमें पता चला कि उन्होंने कंपनी की एक कर्मचारी के साथ 'अघोषित प्रेम संबंध' बनाए रखा था। जो कंपनी की व्यावसायिक आचार संहिता का उल्लंघन था।
किटकैट, मैगी और नेसकैफे कॉफी जैसे फेमस उत्पाद की निर्मात कंपनी नेस्ले ने सोमवार को एक बयान में कहा, लॉरेंट फ्रीक्स का इस्तीफा एक अघोषित रोमांटिक संबंध की जांच के बाद हुआ, जिसने नेस्ले की व्यावसायिक आचार संहिता का उल्लंघन किया था। लॉरेंट को हटाने के तुरंत बाद, नेस्ले कंपनी ने एक नए सीईओ की नियुक्ति भी कर दी है। नेस्ले द्वारा जारी बयान के अनुसार, फिलिप नवरातिल अब कंपनी के नए CEO हैं।
पेरिस में जन्में 63 वर्षीय फ्रीक्स लॉरेंट का नेस्ले के साथ रिश्ता दशकों पुराना है और उन्हें कंपनी के दिग्गजों में से एक माना जाता था। वह 1986 में फ्रांस से नेस्ले में शामिल हुए और 2014 तक यूरोप में कंपनी की पूरी कमान संभाली। लॉरेंट ने लंबे समय तक कंपनी की जिम्मेदारी संभाली और कंपनी को और आगे बढ़ाया। लेकिन अब एक जूनियर के साथ इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। जिसके कारण उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल नेस्ले के शेयर की कीमत में लगभग एक-चौथाई की गिरावट आई, जिससे स्विट्ज़रलैंड में चिंताएँ बढ़ गईं। दरअसल, जर्मनी में पेंशन फंड इस कंपनी में भारी निवेश करते हैं। नेस्ले के ब्रांडों में पुरीना डॉग फूड, गेरबर बेबी फूड, नेस्क्विक चॉकलेट-फ्लेवर्ड ड्रिंक और मैगी बुउलॉन क्यूब्स भी शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा