मुंबई: वैश्विक बाजार में अनिश्चितताओं के कारण निवेशक काफी सतर्क हो गये हैं, वे बाजार में निवेश करने से पहले खूब जांच-पड़ताल कर रहे हैं। इस बीच भारत में स्थितियां तेजी से बदल रही हैं। यहां जीएसटी परिषद द्वारा विभिन्न सेक्टरों में दरों में कटौती के फैसले से भारतीय शेयर बाजार में उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले और शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में ख़रीदारी देखी गई। सुबह करीब 9:38 बजे सेंसेक्स 140.72 अंक (0.17 प्रतिशत) बढ़कर 80,858.73 पर था, जबकि निफ्टी 52 अंक (0.21 प्रतिशत) बढ़कर 24,786.30 पर कारोबार कर रहा था।
निफ्टी बैंक में मामूली 0.01 प्रतिशत बढ़त देखी गई और यह 54,079.50 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 332.05 अंक (0.58 प्रतिशत) बढ़कर 57,291.20 पर था, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 82.75 अंक (0.47 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,704.70 पर कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी ने जीएसटी दरों के परिणामों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय हो सकती है। पीएल कैपिटल की तकनीकी रिसर्च उपाध्यक्ष वैशाली पारेख ने बताया कि सूचकांक को 24,800 के महत्वपूर्ण 50 एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी ताकि व्यापक बाजारों की भागीदारी से और ऊपर की गति मिल सके।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार एक कंसोलिडेशन रेंज के भीतर मजबूती दिखा रहा है। निकट भविष्य में तकनीकी गति में सुधार और स्थिर घरेलू निवेश के चलते सकारात्मक रुझान जारी रह सकता है। चॉइस ब्रोकिंग के मंदार भोजने ने ट्रेडर्स को 'बाय-ऑन-डिप्स' की रणनीति अपनाने की सलाह दी है, खासकर बैंकिंग, आईटी और ऑटो जैसे प्रमुख क्षेत्रों में।
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और मारुति सुजुकी रहे, जबकि आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स के रूप में सामने आए।
एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जापान, सोल, हांगकांग और चीन भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला, जहां डॉव जोंस 350.06 अंक (0.77 प्रतिशत) बढ़कर 45,621.29 पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 53.82 अंक (0.83 प्रतिशत) बढ़कर 6,502.08 पर और नैस्डैक इंडेक्स 209.97 अंक (0.98 प्रतिशत) बढ़कर 21,707.69 पर बंद हुआ। संस्थागत निवेशकों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 106.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,233.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03