Stok market news update: त्यौहारी सीजन में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। यहां शुरुआती कारोबार मे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 419.28 अंक उछल कर 83,024.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 105.10 अंक बढ़ कर 25,428.65 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा हे। आज बाजार खुलते ही सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे, जिससे निवेशकों के चेहरों पर राहत दिखी।
एनएसई के निफ्टी ने 19 सितंबर के बाद पहली बार 25,400 का स्तर पार किया है। आज सुबह 9:26 बजे तक बीएसई का सेंसेक्स 364 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 82,969.45 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। वहीं, निफ्टी भी 102 अंक यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 25,426.40 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
शेयर बाजार में आज के शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के ज्यादातर शेयर हरे निशान में नजर आए। अडानी एंटरप्राइजेज 1.63 फीसदी चढ़कर 2,574 रुपये पर पहुंचा, जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी में 1.8 फीसदी की तेजी रही और यह 1,063 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी टोटल गैस 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 626.45 रुपये पर पहुंचा। वहीं, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन 1.59 फीसदी उछल कर 1,473.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स भी 1.46 फीसदी बढ़ कर 958 रुपये पर पहुंच गया, जबकि एनडीटीवी के शेयर में 1.07 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
सेंसेक्स में आज के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक शामिल रहे। वहीं, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा स्टील और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी गई। एक दिन पहले शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 575 अंकों की बढ़त के साथ 82,650 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 178 अंकों की तेजी के साथ 25,324 के स्तर पर बंद हुआ था।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक तनावों के बीच Indian Economy मजबूत, 682 अरब डॉलर के Forex Reserve ने बढ़ाया भरोसा
2026-06-05
2026-06-05
Foreign Investment को बढ़ावा देने की बड़ी पहल: आरबीआई ने NRI-OCI के लिए बढ़ाई इक्विटी निवेश सीमा
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
India-UK partnership को मिलेगी नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का शुभारंभ
2026-06-04
2027 तक देशभर में 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन: फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति से बदलेगी भारत की मोबिलिटी
2026-06-04
Energy Crisis भी नहीं रोक पाया भारतीय कंपनियों का दम, FY26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 14% उछला
2026-06-04
मध्य पूर्व में घटा तनाव, Crude Oil की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों का भरोसा लौटा
2026-06-04
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03