Stock Marlket News Update: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र की शुरुआत में सपाट रुख के साथ बाजार खुले। यहां शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 68.78 अंक या 0.08 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 85,789.16 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी ने भी सकारात्मक शुरुआत करते हुए 12.85 अंकों या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के बाद 26,228.40 के स्तर को बनाए रखा। बैंकों की ओर से हल्की कमजोरी देखने को मिली, जिसके चलते निफ्टी बैंक 0.09 प्रतिशत गिरकर 59,686.10 पर आ गया।
भारतीय शेयर बाजार में आज के शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 102.25 अंक या 0.17 प्रतिशत फिसलकर 61,010.90 पर आ गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.36 प्रतिशत गिरकर 17,813.25 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार अपने नए रिकॉर्ड हाई पर है, लेकिन रिटेल निवेशकों के पोर्टफोलियो में बड़ी संख्या में स्मॉलकैप की हिस्सेदारी होने के कारण उनमें नुकसान देखने को मिल रहा है। स्मॉलकैप के ऊंचे वैल्यूएशन के बावजूद रिटेल निवेशकों का भरोसा बरकरार है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
विश्लेषकों का अनुमान है कि 2026 में बाजार में आने वाली संभावित रैली हाई अर्निंग ग्रोथ से संचालित होगी। ऐसे में रिटेल निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे स्मॉलकैप से ध्यान हटाकर ग्रोथ संभावनाओं वाले लार्जकैप और क्वालिटी मिडकैप शेयरों में निवेश बढ़ाएं। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाइटन, टीएमपीवी, मारुति सुजुकी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट और भारती एयरटेल शीर्ष गेनर्स रहे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक शुरुआती नुकसान वाले प्रमुख शेयर रहे।
एशियाई बाजारों में शुक्रवार को दबाव देखने को मिला। जकार्ता, सोल, जापान और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बैंकॉक और चीन के बाजारों में हल्की तेजी बनी रही। अमेरिकी बाजार गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे के कारण बंद रहे थे। इससे पहले बुधवार को डाउ जोंस, एसएंडपी 500 और नैस्डेक सभी हरे निशान में बंद हुए थे। वहीं एफआईआई ने दो दिनों की खरीदारी के बाद 27 नवंबर को 1,255.20 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि डीआईआई ने 3,940.87 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
अन्य प्रमुख खबरें
Air India का बड़ा दांव: कर्मचारियों को मिलेगा ‘Stock Reward’, परफॉर्मेंस से जुड़ी कमाई
मजबूत Dollar का असर: Gold-Silver की कीमतों में तेज गिरावट, निवेशकों में बढ़ी सतर्कता
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने रचा नया इतिहास: AUM 73 लाख करोड़ के पार, इक्विटी और SIP में जबरदस्त उछाल
8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वेतन-पेंशन बढ़ोतरी की उम्मीद, क्या होगा इसका असर?
सीजफायर होने के बावजूद अस्थिरताः होर्मुज संकट से हिला तेल बाजार, कीमतों में तेज उछाल
मध्य पूर्व तनाव का असर: कच्चे तेल की कीमतों को लगे पंख, MCX पर Gold-Silver में गिरावट
रक्षा खर्च से रफ्तार पकड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्थाः IMF Report