नई दिल्लीः भारत एक बार फिर वैश्विक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुमान को घटाकर 6.2-6.7 फीसदी किए जाने के बावजूद भारत सबसे तेजी से विकास करने वाला देश बना रहेगा।
वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास पूर्वानुमानों में गिरावट के बावजूद भारत वैश्विक आर्थिक वृद्धि में अपना नेतृत्व बनाए रखने के लिए तैयार है। बुनियादी ढांचे, नवाचार और वित्तीय समावेशन में सुधारों के साथ भारत ने वैश्विक आर्थिक गतिविधि के प्रमुख चालक के रूप में अपनी भूमिका को बढ़ाना जारी रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा टैरिफ युद्ध और अमेरिकी व्यापार नीति पर अनिश्चितता के बीच अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के विकास दर के अनुमानों में 0.5 फीसदी तक की कटौती की है। इन सबके बावजूद भी देश सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
मंत्रालय ने आईएमएफ के अनुमान का हवाला देते हुए कहा कि अगले दो वित्त वर्षों में भारत सबसे तीव्र गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। आईएमएफ के वर्ल्ड इकॉनोमिक आउटलुक ने अपने अप्रैल 2025 संस्करण में भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में 6.2 फीसदी और 2026-27 में 6.3 फीसदी की दर बढ़ने का अनुमान जताया है। जो वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर मिलती-जुलती अर्थव्यवस्था वाले देशों पर ठोस बढ़त बनाए रखेगा। आईएमएफ ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर को बहुत कम 2025 में 2.8 फीसदी और 2026 में 3.0 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, जो भारत के असाधारण बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर विश्व बैंक समेत कई रेटिंग एजेंसियां भी अपना अनुमान जारी कर चुकी हैं। विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को 6.30 फीसदी कर दिया है, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। यही नहीं विश्व की कई अन्य रेटिंग एजेंसियों ने भी भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा अनुमान जारी किया है, जिसमें फिच रेटिंग्स ने 6.4 फीसदी और एसएंडपी ने 6.5 फीसदी की वृद्धि का अनुमान लगाया है। मूडीज एनालिटिक्स ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए 6.1 फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.5 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2025-25 में देश की अर्थव्यवस्था इसी दर से बढ़ने का अनुमान जताया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा