India-Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत लगातार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। भारत ने अब कंगाल पाकिस्तान से सभी तरह के आयात (imports) पर रोक लगा दी है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगेगा। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत और खराब हो जाएगी, जो पहले से ही कर्ज, महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। पाकिस्तान में बेरोजगारी बढ़ेगी और लोग दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे।
वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध (India Ban Pakistan Trade) लगा दिया है। विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है। जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान से आने या निर्यात किए जाने वाले सभी वस्तुओं के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात (imports) पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह 2 मई की अधिसूचना में कहा गया है।
दरअसल भारत सरकार का यह आदेश तब लिया गया, जब आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश पाकिस्तान ने पर्दे के पीछे रहकर पहलगाम में आतंकी हमला किया, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। हालांकि, अगर पाकिस्तान से भारत में कोई भी आयात होता है, तो भी उसे भारत सरकार से अनुमति लेना जरूरी होगा। सरकार के आदेश के बिना पाकिस्तान भारत को कुछ भी नहीं भेज सकता।
पहले सीमेंट, फल, तांबा, नमक जैसे उत्पाद आयात किए जाते थे, लेकिन 2019 के बाद आयात लगभग शून्य हो गया। 2024 में पाकिस्तान से भारत का आयात केवल 48 लाख डॉलर रह गया। वह केवल सेंधा नमक और मुल्तानी मिट्टी जैसी जरूरी चीजें ही शामिल है। अब यह भी पूरी तरह बंद हो जाएगा।
भारत-पाकिस्तान के व्यापार प्रतिबंध से पहले भारत मुख्य रूप से रसायन, खाद्य उत्पाद, कपास, दवाइयां और मसाले निर्यात करता था। इसके अलावा लोहा, इस्पात, चाय-कॉफी, प्याज, टमाटर, रंग, चीनी, नमक और ऑटो पार्ट्स जैसी चीजें भी तीसरे देशों के जरिए भेजी जाती थीं।
सूत्र ने बताया कि भारत आईएमएफ द्वारा हाल के महीनों में पाकिस्तान को दिवालियापन से बचने में मदद के लिए दी गई सुविधाओं की समीक्षा की मांग करेगा। वह विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक जैसी अन्य एजेंसियों के संपर्क में भी है जो परियोजनाओं को वित्तपोषित करती हैं। पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कंगाल पाकिस्तान इन समय पूरी तरह विदेशी कर्ज पर ही निर्भर है। अगर पाकिस्तान को विदेशी आर्थिक मदद मिलने बंद हो गई तो या उसे मुश्किल बना दिया जाए तो पाकिस्तान के लिए अपना अस्तित्व बचाना भी एक बड़ा सवाल हो जाएगा।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम (pahalgam terror attack) में बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। प्रतिबंधित आतंकवादी समूह 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़े 'टीआरएफ' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
नई दिल्ली ने इस्लामाबाद के खिलाफ कई सख्त कूटनीतिक और रणनीतिक कदम उठाए हैं। इनमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित करना, अटारी चेक पोस्ट को बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करना शामिल है। इसके अलावा इसके अलावा भारत ने सभी पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा