नई दिल्ली: आज के कारोबारी दिन में ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में कल लेबर डे की छुट्टी होने के कारण वॉल स्ट्रीट में कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 92.02 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 45,544.88 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिख रहा है।
यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र में दबाव के बावजूद खरीदारी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 9,188.35 अंक के स्तर पर कारोबार समाप्त किया। वहीं, सीएसी इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 7,706.60 अंक पर बंद हुआ। डीएएक्स इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,031.50 अंक के स्तर पर कारोबार खत्म किया।
एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक लाल निशान में बने हुए हैं। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,844.84 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स में 0.54 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 25,479 अंक पर पहुंच गया। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.19 प्रतिशत गिरकर 24,025.56 अंक के स्तर पर है। वहीं, गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,737.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,290.30 अंक पर पहुंचा है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने जोरदार छलांग लगाई और 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,819.13 अंक पर पहुंच गया। कोस्पी इंडेक्स में भी 0.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और यह 3,170.08 अंक के स्तर पर है। इसके अलावा, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,250.37 अंक पर पहुंचा, और निक्केई इंडेक्स ने 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,380 अंक पर कारोबार किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा