नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,644.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 172.91 अंक यानी 0.76 प्रतिशत टूट कर 22,521.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,339.31 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के कारण मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,452.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,919.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 150.99 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,236.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 8 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजारों में से इकलौता जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.79 प्रतिशत लुढ़क कर 8,003.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 166.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,361.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,369.99 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 2.02 प्रतिशत उछल कर 3,633.92 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 363.72 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,156.87 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 328.65 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,770 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 580.68 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,428 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.81 प्रतिशत उछल कर 1,276.69 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,869.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा