नई दिल्लीः भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) में वर्कफोर्स 2030 तक बढ़कर 30 लाख होने का अनुमान है। इसमें बड़ी संख्या में एंट्री-लेवल नौकरियां होंगी, जिससे देश की आर्थिक वृद्धि को भी रफ्तार मिलेगी। फर्स्टमेरिडियन बिजनेस सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत जीसीसी के लिए पसंदीदा गंतव्य बन गया है और 2030 तक इस बाजार का मूल्य 110 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। जीसीसी से 2026 तक लगभग 1.5 लाख नौकरियों के अवसर पैदा हो सकते हैं।
फर्स्टमेरिडियन बिजनेस सर्विसेज के सीईओ (आईटी स्टाफिंग) सुनील नेहरा के मुताबिक भारत में जीसीसी सेक्टर एक स्केलेबल इंडस्ट्री से रणनीतिक महत्व वाली इंडस्ट्री के रूप में विकसित हुआ है। देश में मेट्रो शहरों से लेकर टियर 2 शहरों तक स्किल को बेहतर बनाने से जुड़े बड़े कार्यक्रमों, नीतियों और विकास पहलों के समर्थन से एक समृद्ध इकोसिस्टम बन चुका है। वर्तमान में भारत में जीसीसी वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है। भविष्य में यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जीसीसी वर्कफोर्स में लिंग अनुपात यथावत बना रहेगा। वर्कफोर्स में लिंग विविधता में 3-5 प्रतिशत का सुधार आ सकता है, क्योंकि कंपनियां विविधता और समानता को प्राथमिकता देने लगी हैं। भारत का जीसीसी इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है, जो विविध टैलेंट पूल, उच्च डिजिटल साक्षरता, लागत लाभ और आईटी, एआई/एमएल और डेटा इंजीनियरिंग सहित कई उद्योगों की भागीदारी जैसे कारकों से प्रेरित है। टीयर 2 शहर भारतीय जीसीसी सेक्टर के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये शहर बढ़ते हुए प्रतिभा पूल, किफायती इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम एट्रिशन दर और बचत प्रदान करते हैं। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि अगले तीन से चार वर्षों में इन शहरों में 30-40 प्रतिशत नई जीसीसी नौकरियां सृजित हो सकती हैं। यही नहीं टेक्नोलॉजी के अलावा मैन्युफैक्चरिंग, वित्तीय सेवाएं, खुदरा, स्वास्थ्य सेवा, यात्रा और आतिथ्य जैसे उद्योग भी भारत में रोजगार बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा