नई दिल्लीः भारत ने बांग्लादेश से जूट और उससे जुड़े फाइबर उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से बंदरगाह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिससे पड़ोसी देश से सस्ते और सब्सिडी वाले आयातों को रोका जा सके। बांग्लादेश से सस्ते आयात के चलते जूट की कीमतें कम हो गई हैं, जिससे किसानों की आय प्रभावित हुई है और भारतीय जूट मिलों की क्षमता का उपयोग कम हुआ है। इस कारण मिल बंद हो रही हैं और बेरोजगारी भी बढ़ रही है।
केंद्र सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ये प्रतिबंध न्हावा शेवा बंदरगाह को छोड़कर सभी भूमि और बंदरगाहों से भारत में बांग्लादेशी जूट और उससे जुड़े फाइबर उत्पादों के आयात पर लागू होंगे। आयात से जुड़े प्रतिबंधों का उद्देश्य अनुचित व्यापार प्रथाओं का मुकाबला करना, आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना और भारत की घरेलू जूट अर्थव्यवस्था से जुड़ी ग्रामीण आजीविका की रक्षा करना है। भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठा रही है कि प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए बांग्लादेश से आयात तीसरे देशों के माध्यम से न भेजा जाए।
दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र के प्रावधानों के तहत, बांग्लादेश से जूट को भारत में शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त है, लेकिन पड़ोसी देशों ने भारत की ओर से अपने बाजार तक विस्तारित पहुंच देने का दुरुपयोग किया और देश के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाया। यही नहीं, भारतीय जूट उद्योग को लंबे समय से बांग्लादेश के सब्सिडी वाले जूट उत्पादों का आयात करने की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है। इस बात के विश्वसनीय सबूत हैं कि बांग्लादेशी जूट निर्यात बांग्लादेश सरकार की तरफ से विस्तारित राज्य सब्सिडी मिलने की वजह से लाभान्वित हो रहे हैं। इन चिंताओं के जवाब में, एंटी-डंपिंग और संबद्ध शुल्क महानिदेशालय (डीजीएडी) ने विस्तृत जांच की और बांग्लादेश से आने वाले जूट के सामान पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी (एडीडी) लगाई।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान