वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चौंकाने वाले फैसलों की वजह से कारोबारियों के लिए संकट की स्थिति पैदा करते जा रहे हैं। इस बार उन्होंने एप्पल कंपनी को निशाना बनाया है। ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका में आई फोन बेचना है, तो प्रोडक्ट यहीं तैयार करना होगा। भारत या किसी अन्य देश में बने प्रोडक्ट को अमेरिका में बेचने पर कंपनी को कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करना पड़ेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर लिखा कि मैंने बहुत पहले ही एप्पल के टिम कुक को सूचित कर दिया था, मुझे उम्मीद है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बेचे जाने वाले उनके आईफोन का विनिर्माण अमेरिका में ही किया जाएगा, न कि भारत में या किसी अन्य स्थान पर। अगर ऐसा नहीं होता है, तो एप्पल को अमेरिका को कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करना होगा। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि वे भारत में एप्पल के और अधिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना को ड्रॉप कर दें। इसकी जगह अमेरिका में एप्पल के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण करने पर अपना ध्यान केंद्रित करें। बता दें, कतर के दोहा में एक बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि एप्पल संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगा।
हाल के वर्षों में एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन के लिए भारत एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। भारत के केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मई की शुरुआत में कहा था कि एप्पल जैसी ग्लोबल टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनियों को बेहतर आर्थिक समझ है, क्योंकि वे अपनी इस समझदारी को भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना के साथ दिखा रही हैं। एप्पल ने आने वाले वर्षों में अपने सभी मोबाइल फोन भारत में ही खरीदने और बनाने का फैसला किया है, क्योंकि जब आप भारत में निवेश करते हैं, तो आप उस खर्च को वहन करने की क्षमता, विश्वसनीयता और मौलिकता को चुन रहे होते हैं। यह आपकी कंपनी और कारोबार दोनों के लिए बेहतर साबित होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा