Deepawali 2025: दीपावली से पहले जब बाजार में लेन-देन अपने चरम पर होता है, तब बैंकों में चेक क्लीयरिंग सिस्टम की विफलता ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 अक्टूबर को 'सेम डे चेक क्लीयरिंग सिस्टम' लागू करने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य था कि किसी भी बैंक में जमा चेक उसी दिन क्लियर हो जाए। लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत निकली—10 से 15 दिन तक भी चेक क्लियर नहीं हो रहे हैं।
गोयल ने आरोप लगाया कि तकनीकी समस्याओं और बैंक कर्मचारियों की उचित ट्रेनिंग न होने के कारण यह व्यवस्था ठप हो गई है। कई बैंक चेक लेने से मना कर रहे हैं और कुछ ग्राहक को मना कर रहे हैं कि वह चेक बाद में जमा करें। बैंककर्मियों का कहना है कि सिस्टम में 'टेक्निकल ग्लिच' है, जिससे प्रोसेसिंग रुक गई है।
दीपावली जैसे भारी लेन-देन वाले समय में इस तकनीकी फेल्योर से व्यापारी बेहद परेशान हैं। ऑर्डर रद्द हो रहे हैं, भुगतान अटक रहे हैं और बाजार में नकदी संकट गहराता जा रहा है। व्यापारियों के बीच झगड़े की नौबत आ रही है और अब कई लोग आरटीजीएस या एनईएफटी जैसे डिजिटल विकल्प अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
CTI ने सरकार को आगाह किया है कि इस प्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो त्योहारी सीजन में कारोबारी माहौल और खराब हो सकता है। बृजेश गोयल ने उम्मीद जताई कि सरकार इस गंभीर समस्या का त्वरित समाधान निकालेगी ताकि व्यापारी राहत महसूस कर सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा