नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में क्लेम का सेटलमेंट करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने गुरुवार को दो नए सुधारों का ऐलान किया है, जिससे दावों के निपटारे की प्रक्रिया में समय भी कम लगेगा और भुगतान भी आसानी से हो जाएगा।
केंद्र सरकार की तरफ से जारी नए सुधारों के अनुसार, अब ईपीएफओ ने ऑनलाइन क्लेम दाखिल करते समय चेक या सत्यापित बैंक पासबुक की तस्वीर अपलोड करने की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है, इससे सीधे तौर पर 7.7 करोड़ से अधिक सदस्यों को लाभ होगा। सरकार की तरफ से इस नियम की शुरुआत कुछ केवाईसी-अपडेट करने वाले सदस्यों के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई थी। 28 मई, 2024 को इसके लॉन्च होने के बाद से अब तक 1.7 करोड़ ईपीएफओ सदस्यों को इसका लाभ मिल चुका है।
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब इस सुविधा को सभी सदस्यों के लिए लागू कर दिया है। किसी सदस्य द्वारा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के साथ बैंक खाते को जोड़ते समय खाताधारक का नाम ईपीएफओ के विवरण के साथ पहले से ही सत्यापित हो चुका होता है, इसलिए यह अतिरिक्त दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यक नहीं है। सरकार ने यूएएन के साथ बैंक खातों को जोड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में भी काम हुआ है। ईपीएफओ ने बैंक सत्यापन के बाद नियोक्ता की मंजूरी की आवश्यकता को भी हटा दिया है।
वर्तमान समय में, प्रत्येक सदस्य को अपने बैंक खाते को यूएएन से जोड़ना आवश्यक है, जिससे उनकी पीएफ निकासी को ऐसे खाते में आसानी से जमा किया जा सके। ऐसे में प्रत्येक माह में अंशदान करने वाले 7.74 करोड़ सदस्यों में से 4.83 करोड़ सदस्यों ने अपने बैंक खातों को यूएएन से जोड़ लिया है और 14.95 लाख स्वीकृतियां नियोक्ताओं के स्तर पर लंबित हैं, जिनके निस्तारण में समस्या आ रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक सरकार की तरफ से जारी किए गए नए सुधारों से उन सदस्यों को भी सुविधा होगी, जो आधार ओटीपी के माध्यम से आईएफएससी कोड के साथ अपना नया बैंक खाता नंबर दर्ज करके अपने पहले से जुड़े बैंक खाते को बदलना चाहते हैं। यह प्रक्रिया अत्यंत सरल होने के साथ ही समय की बचत भी करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा