लखनऊ/अयोध्या, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही किसानों को ज्यादा आय दिलाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह प्रदेश के तमाम जिलों में दौरा कर उत्साह बढ़ाते रहते हैं। शाही, दिल्ली तक के किसान संबंधित आयोजनों में पहुंचते हैं। इस बार उन्होंने धान की खेती के लिए किसानों और वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाया। वह आज नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या का दौरा करने पहुंचे और वहां भी उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की किस्म एनडीआर 20/65 की लाइन सोइंग का गहनता से निरीक्षण किया।
कृषि मंत्री ने बताया कि धान की यह प्रजाति 90 से 110 दिनों के भीतर तैयार हो जाती है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग मेहनत और निष्ठा से खेती से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनको ज्यादा लाभ जरूर मिलेगा। कृषि मंत्री स्वयं खेत में उतरकर लाइन में धान की रोपाई करते देखे गए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई किस्मों से ज्यादा फायदा मिलता है। आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलपति वीरेंद्र सिंह सहित कई कृषि वैज्ञानिकों ने नई फसल और ज्यादा उत्पादन पर अपना पक्ष रखा। चर्चा के दौरान यहां विश्वविद्यालय कर्मी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने वैज्ञानिकों से बातचीत कर धान की नई किस्मों और कृषि अनुसंधान में हो रही प्रगति के बारे में पूछा। उनका सवाल था कि सरकार किसानों के हित में कृषि क्षेत्र में शोध और विकास को लगातार बढ़ावा दे रही है, तो फिर किसानों को इसमें ज्यादा लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है? उनका यह दौरा कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने की दिशा में बहुत जरूरी बताया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
PM Crop Insurance Scheme : 31 से पहले करा लें यह काम... मुआवजा मिलने में नहीं आएगी दिक्कत
मक्का और आलू की खेती को बढ़ावा देगी योगी सरकार, 10 हजार किसानों की बढ़ेगी आय
बॉर्डर से बाजार तक बढ़ी एसएसबी की निगरानी, आशंका होते ही दर्ज होगी रिपोर्ट
यूपी में पलेंगी स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय, सरकार देगी पालकों को अनुदान
PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगी 20वीं किस्त
कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रालय बनाएगा रोडमैप
लखनऊ में बनेगा प्रदेश का पहला बीज पार्क
आम महोत्सव तक लेकर जाएंगी सरकारी बसें, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
लखनऊ में होगा तीन दिवसीय आम महोत्सव
किसान उर्वरक के लिए न हों परेशान, पीसीएफ कर सकती है मदद
खरपतवारनाशी पर 50 प्रतिशत अनुदान दे रही सरकार
एक पेड़ मां के नाम, मंत्री ने भी लगाया पौधा