MP Viral Couple: शादी के बाद अचानक ये कपल सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दूल्हे ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
खबर सार :-
MP Viral Couple Rishabh Sonali Viral Video: ऋषभ ने कहा, "लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे थे और हमारा मज़ाक उड़ा रहे थे। लोग इसे मीम और मज़ाक की तरह ले रहे थे, जो पूरी तरह गलत था। यह हमारी ज़िंदगी का सबसे ज़रूरी पल था, और लोग उसका मज़ाक उड़ा रहे थे।"
खबर विस्तार : -
MP Viral Couple : मध्य प्रदेश के एक युवा कपल की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब ट्रेंड कर रहा है। दरअसल हम बात कर रहे जबलपुर के ऋषभ और सोनाली (Rishabh- Sonali) की। जिनकी शादी बीते 23 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इस नवविवाहित जोड़े की शादी का 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, वायरल वीडियो पर दूल्हे के डार्क स्किन को लेकर कपल को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बधाई संदेशों से ज्यादा दूल्हे के रंग को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स मिल रहे है।
इतना ही नहीं कुछ लोगों ने सोनाली की पसंद पर सवाल उठाया और कहा कि उसने शायद पैसे या स्टेटस के लिए शादी की होगी। कई यूज़र्स ने तो यह भी मान लिया कि यह रिश्ता इसलिए हुआ क्योंकि ऋषभ सरकारी नौकरी करता था। अचानक वीडियो वायरल होने की वजह से एमपी का यह कपल चर्चा में आ गया है। वहीं लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद दूल्हे ने सामने आकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। पोस्ट में दूल्हे ऋषभ राजपूत ने ट्रोलिंग का जवाब दिया और साफ़ तौर पर अपना नज़रिया बताया। उन्होंने कहा कि लोगों की नेगेटिव राय उनकी जिंदगी में कोई मायने नहीं रखती।
MP Viral Couple: ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं आपको मैनिफेस्टेशन नाम के एक शब्द के बारे में बताना चाहता हूं, जिसका मतलब है किसी चीज की पूरे दिल से इच्छा करना। 2014 वह साल था जब मैंने पहली बार अपने लिए इस पल की कल्पना की थी। यह छोटा सा 30 सेकंड का वीडियो मेरी पूरी ज़िंदगी की भावनाओं को दिखाता है। मैं नर्वस नहीं था, बस वे सारी भावनाएं थीं जिनके साथ मैं 11 सालों से जी रहा था, हां, पूरे 11 साल, जो मेरे अंदर जमा हो रही थीं।"
MP Viral Couple: ऋषभ-सोनाली लव स्टोरी
बता दें कि ऋषभ और सोनाली की कहानी (Rishabh Sonali Love Story) करीब 11 साल पहले शुरू हुई थी, और उन दोनों ने कभी नहीं सोचा था कि उनका रिश्ता इतनी चर्चा का विषय बन जाएगा। वे 2014 में कॉलेज में मिले थे। ऋषभ और सोनाली अच्छे दोस्त थे। उन्होंने कॉलेज के कॉम्पिटिशन और इवेंट्स में एक साथ हिस्सा लिया। 2015 में, ऋषभ ने प्रपोज़ किया, और 10 दिन बाद, सोनाली ने हां कर दी। दोनों ने काम करना शुरू किया और अपने परिवारों को शादी करने के अपने सपने के बारे में मनाया। 11 साल की कड़ी मेहनत और प्यार के बाद, आखिरकार उनकी शादी हो गई। ऋषभ ने कहा कि अब उनके पास सोनाली है, और सोनाली के पास वह है। यही उनकी सबसे बड़ी दौलत है।
लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट्स
जब X (पहले ट्विटर) पर एक यूज़र ने पोस्ट किया, "ऐसी शादियों के पीछे असली वजह क्या है?", तो नेगेटिव कमेंट्स आने लगे। इस सवाल पर ज़ोरदार बहस छिड़ गई। कई लोगों ने उस यूज़र की आलोचना की। एक यूज़र ने जवाब दिया, "प्यार कोई सीमा नहीं देखता। समय के साथ उसका बैंक बैलेंस बढ़ेगा, और उसकी खूबसूरती कम हो जाएगी - लड़की ने समझदारी भरा फैसला लिया है।" एक और यूज़र ने व्यंग्य करते हुए कमेंट किया, "प्यार अंधा होता है... खासकर जब किसी के पास पैसा हो, सरकारी नौकरी हो, बड़ा घर हो, महंगी कार हो, और बड़ा दिल हो।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
ज्ञानवापी से फांसी के फंदे तक: जानिए कौन हैं हर फैसले से सनसनी मचाने वाले जज?
2026-08-17
-
अफसरों की आकर्षक मेहरबानी, 9.82 करोड़ के तालाब में भरेगा बारिश का पानी
2026-08-11
-
Sara Tendulkar: बनारसी साड़ी में सारा तेंदुलकर ने उड़ाए होश
2026-08-10
-
Saas-Bahu Viral Video: सास के घर लौटते ही खुशी से झूम उठीं बहू, किया ऐसा काम...आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
2026-07-16
-
G7 Summit में जेलेंस्की ने किया मेलोनी को Kiss ? असहज हुईं इटली की प्रधानमंत्री, Video हुआ वायरल
2026-06-18
-
Brazil: बंजी जंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, बिना रस्सी बांधे युवती को 115 फीट की ऊंचाई से छोड़ा, मौके पर मौत
2026-06-15
-
कॉकरोच जनता पार्टी: सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है इतना ट्रेंड ?
2026-05-20
-
चप्पल उतारी, घुटनों पर बैठे और सीढ़ियों को दंडवत किया प्रणाम...CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन विधानसभा में यूं ली एंट्री
2026-05-13
-
Anu Sharma: कौन हैं वायरल गर्ल अनु शर्मा ? जिन्होंने पैलेंटिर में शामिल होने के लिए छोड़ दी गूगल की नौकरी
2026-05-06
-
Jabalpur Cruise Accident: मौत भी मां-बेटे को न कर पाई जुदा, जानें बगरी डैम हादसे की वायरल हो रही भावुक तस्वीर का सच
2026-05-03
-
Siachen Loader Story : हिमालय का मौन प्रहरी - एक अनकही कहानी
2026-03-07
-
Woman Birthday Cake Zomato Error: जोमैटो ने बर्थडे विश की जगह केक पर ये क्या दिया, यूजर्स ले रहे मजा
2025-12-22
-
Payal Gaming के Dubai MMS Leak वीडियो ने मचाया बवाल ! यूजर्स बोले- मेरी पायल ऐसा नहीं कर सकती...
2025-12-17
-
19 Minutes Viral Video: कौन हैं Sweet Zannat ? जिनका 19 मिनट का MMS हो रहा वायरल, आप मत करना ये भूल
2025-12-02
-
Viral Videos 19 Minutes: 19 मिनट के MMS ने सोशल मीडिया में मचाया कोहराम, जानें कौन हैं Sweet Zannat और लीक कांड का सच
2025-11-30