Varanasi News: वाराणसी में दुकानदार ने दाम कम नहीं किया तो युवक ने मारी गोली
खबर सार :-
वाराणसी में एक दुकानदार को गोली मारने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सामान का दाम महंगा होने के कारण फायरिंग की गई।
खबर विस्तार : -
Varanasi News: वाराणसी में गुरुवार की सुबह एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राहक ने दुकानदार पर कालाबाजारी और सामान महंगा होने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। इस बीच बौखलाए युवक ने पिस्टल से दुकानदार के ऊपर फायरिंग कर दी। हालांकि इसमें राहत की बात यह रही कि गोली उसके बाह को चीरते हुए निकल गई। इसके बाद आस पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायल दुकानदार को नजदीकी अस्पताल नरपतपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दाम कम करने को लेकर हुई बहस
वाराणसी के लूठा खुर्द के रहने वाले 75 वर्षीय लल्लू गुप्ता रोज की तरह गुरुवार को अपने परचून की दुकान पर बैठे थे। सुबह एक युवक सामान लेने पहुंचा, सामान की कीमत पुछने पर ग्राहक ने दाम कम करने को कहा, लल्लू ने दाम कम करने से मना कर दिया जिस पर दोनों में बहस हो गई। कुछ ही समय में बहस इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इस पर युवक अपनी जेब से असलहा निकाल कर उन पर फायर कर दी और गोली उनके कंधे में जा लगी। लल्लू तुरंत बेदम होकर गिर गए। गोलियों की आवाज सुन आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए, जिस पर युवक तमंचा लहराते हुए धमकी देने लगा और मौका पाकर वहां से फरार हो गया। लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
आरोपी की तलाश जारी
एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना के मुताबिक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और अब वो खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इलाके में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना से ठीक 2 दिन पहले वाराणसी के सौरभ विहार कालोनी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक दुकानदार को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी।
मंगलवार को दुकानदार जितेंद्र की गोली मारकर हत्या
यह घटना मंगलवार की रात उस वक्त हुई जब दुकानदार जितेंद्र पटेल साढें 10 बजे के समय अपना दुकान बंद कर घर जा रहे थे। सौरभ विहार कालोनी में पहुंचते ही अज्ञात बाइक सवार लोगों ने उनके कमर के पास गोली मार दी। जितेंद्र के परिवारजनों को जब इस बात की सूचना मिली तो, उन्होंने तुरंत उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुबह 4 बजे के समय उनकी मौत हो गई। उनके दो बच्चे हैं और घटना के समय उनकी पत्नि मायके में थी। उनकी मौच के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें: Baghpat Firing News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या, हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने उतारा मौत के घाट
अन्य प्रमुख खबरें
-
Noida: पंकज सिंह की मौजूदगी में sewer की दो परियोजनाओं का लोकार्पण
2026-09-11
-
आंध्र प्रदेश में एआई की मदद से शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
2026-09-11
-
जयपुर में सिरफिरे ने पत्नी और तीन बेटियों को उतारा 'मौत' के घाट
2026-09-11
-
सपा ने दिया आकाश आनंद को ऑफर! कांग्रेस ने कही ये बात
2026-09-11
-
बारिश-बाढ़ से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाने के निर्देश
2026-09-11
-
मध्य प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-09-11
-
महाराष्ट्र: अलग-अलग हादसों में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत, कई घायल
2026-09-11
-
भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
2026-09-10
-
बिहार: 1.05 करोड़ पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹1,233.87 करोड़
2026-09-10
-
मिठनेपुर डिजिटल लाइब्रेरी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
2026-09-10
-
अत्याधुनिक मशीनों ने भी मानी हार! उज्जैन में बजरंग बली की जय-जयकार
2026-09-10
-
चाकसू नगर पालिका चुनाव 2026: 88.80% मतदान, 14 सितंबर को नतीजे
2026-09-10
-
AI ब्लैकमेलिंग मामला: झांसी पुलिस ने प्रयागराज से महिला को किया गिरफ्तार
2026-09-10
-
RailOne ऐप से आसान हुई रेल यात्रा, जानें सभी सुविधाएं
2026-09-10
-
बिहार में बाढ़ से 14 जिलों के 43.64 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर
2026-09-10