Baghpat Firing News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या, हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने उतारा मौत के घाट
खबर सार :-
बागपत से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक हिस्ट्रीशीटर ने पुरानी रंजिश में साथियों के साथ मिलकर दिल्ली बस स्टैंड के पास एक व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
खबर विस्तार : -
Baghpat Firing News: बागपत में एक हिस्ट्रीशीटर ने पुरानी रंजिश के कारण अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार की शाम को दिल्ली बस स्टैंड के पास एक दुकान व्यवसायी और उनके बेटे को गोली मार दी। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर भी जख्मी हो गया और उसके साथ एक अन्य राहगीर भी घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय व्यवसायी और उनके इकलौते बेटे ने दम तोड़ दिया।
दिल्ली बस स्टैंड के पास का मामला
बागपत में मंगलवार शाम को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत की माहौल बन गया है। दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर सोहनलाल अग्रवाल और उनके भाई किशनलाल अग्रवाल की आर्य टेंट हाउस एंव लाइट डेकोरेशन और कंफेक्शनरी की दुकान है। मंगलवार की शाम 48 वर्षीय सोहनलाल और उनका इकलौता बेटा 27 वर्षीय विकास दुकान पर बैठे थे। उसी समय हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी अपने सात-आठ साथियों के साथ दुकान पर आया और दोनों के ऊपर बंदूक तान दी, जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत
इस फायरिंग में पिता-पुत्र को कई गोलियां लगी, जिससे उनका शरीर लहु-लुहान हो गया। फायरिंग के तुरंत बाद हिस्ट्रीशीटर वरुण और उसके साथी वहां से भागने लगे।घटना स्थल पर मौजूद भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार भीड़ में से ही किसी ने वरुण को गोली मार दी, इस दौरान राहगीर रोहित व एक अन्य को भी गोली लगी है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां व्यवसायी सोहनलाल ने दम तोड़ दिया।
बुधवार को बाजार बंद का ऐलान
उनके बेटे विकास, हिस्ट्रीशीटर वरुण और राहगीर रोहित की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही विकास की भी मौत हो गई। रात करीब एक बजे के समय वरुण ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की। इसपर एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 टीम का गठन किया है। इसके साथ ही बुधवार को व्यापारी संगठनों ने बाजार बंद करने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
अन्य प्रमुख खबरें
-
आंध्र प्रदेश में एआई की मदद से शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
2026-09-11
-
जयपुर में सिरफिरे ने पत्नी और तीन बेटियों को उतारा 'मौत' के घाट
2026-09-11
-
सपा ने दिया आकाश आनंद को ऑफर! कांग्रेस ने कही ये बात
2026-09-11
-
बारिश-बाढ़ से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाने के निर्देश
2026-09-11
-
मध्य प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-09-11
-
महाराष्ट्र: अलग-अलग हादसों में 3 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत, कई घायल
2026-09-11
-
भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
2026-09-10
-
बिहार: 1.05 करोड़ पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹1,233.87 करोड़
2026-09-10
-
मिठनेपुर डिजिटल लाइब्रेरी का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
2026-09-10
-
अत्याधुनिक मशीनों ने भी मानी हार! उज्जैन में बजरंग बली की जय-जयकार
2026-09-10
-
चाकसू नगर पालिका चुनाव 2026: 88.80% मतदान, 14 सितंबर को नतीजे
2026-09-10
-
AI ब्लैकमेलिंग मामला: झांसी पुलिस ने प्रयागराज से महिला को किया गिरफ्तार
2026-09-10
-
RailOne ऐप से आसान हुई रेल यात्रा, जानें सभी सुविधाएं
2026-09-10
-
बिहार में बाढ़ से 14 जिलों के 43.64 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां उफान पर
2026-09-10
-
ईडन गार्डन्स में दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारी, CAB से मांगी अनुमति
2026-09-10