Thane Bmw Crash: 251 की रफ्तार बनी मौत! BMW डिवाइडर से टकराई, बर्थडे पार्टी से लौट रहे 2 दोस्तों की मौत
खबर सार :-
महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
Thane Bmw Crash: महाराष्ट्र के ठाणे से एक भीषड़ सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। यह घटना मुंबई के वडोदरा राजमार्ग पर बदलापुर की बताई जा रही है। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।
Thane Bmw Crash: बर्थडे पार्टी बदला मातम में
बदलापुर के पास बन रहे मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जन्मदिन मना रहे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उनका दोस्त बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का इंजन टक्कर के बाद दुर्घटना स्थल से 30 मीटर दूर जा गिरा। मृतकों में से एक का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है, इसमें एक युवती भी थी, जो गाड़ी से लगभग 30 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में मरने वालों दो लोगों में युवती भी शामिल है। शुरुआती जांच में पुलिस मृतकों में से एक के सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की तो पाया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार की स्पीड 251 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि स्टंट की वजह से यह हादसा हुआ है।
Thane Bmw Crash: तेज रफ्तार कार बनी मौत का कारण
इस हादसे में मरने वालों की पहचान योगेश नेगी 26 वर्ष और बांद्रा निवासी रेवेका जैकब 24 वर्ष के रुप में हुई है। योगेश नेगी बदलापुर का रहना वाला था और उसी का जन्मदिन मनाने के लिए तीनों लोग इकठ्ठा हुए थे। कार का मालिक बदलापुर निवासी अंगद, इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसका कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त बदलापुर में योगेश का जन्मदिन मनाने के लिए एक्सप्रेस वे की तरफ निकले थे। पुलिस को 9000 का एक बिल भी मिला है, जिसमें आशंका जताई जा रही है कि यह पार्टी में खर्च हुआ था। जिस एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ वह फिलहाल बन रहा था, वहां कई जगहों पर सीमेंट के बैरिकेड लगे हुए थे।
Thane Bmw Crash: जोरदार टक्कर से कार के पुर्जे-पुर्जे बिखरे
पुलिस ने आशंका जताई है कि तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर ने कंक्रीट के अवरोध से बचने की कोशिश में नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के कारण कार कई फीट ऊपर उछली और दो डिवाइडर के बीच जाकर रुकी। कार के पुर्जे दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे। एक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार दो बार उनके पास से गुजरी और तीसरी बार में उन्होंने कार के जोरदार टक्कर की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि जब वो नजदीक पहुंचे तो पाया कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दिल्ली से आए भक्तों के साथ मारपीट, मुकदमा
2026-11-11
-
योगी आदित्यनाथ: यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा नियुक्ति पत्र वितरण
2026-11-11
-
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत
2026-11-11
-
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
2026-11-11
-
झांसी में रेलवे फाटक तीन दिन बंद, वैकल्पिक मार्ग की जानकारी
2026-11-11
-
झांसी में पराली जलाने पर जेल और 15 हजार तक जुर्माना, कृषि विभाग सक्रिय
2026-11-11
-
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री का मीरजापुर दौरा
2026-11-11
-
मुजफ्फरनगर में भयंकर सड़क हादसा, 6 लोग जिंदा जले
2026-11-09
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07
-
झांसी में मऊरानीपुर बस स्टैंड पर करोड़ों के जेवरात चोरी का खुलासा
2026-11-07
-
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू
2026-11-07