रामपुर में 48 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, बिसरा जांच से खुलेगा मौत का राज

खबर सार :-

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले जसीम नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी, लेकिन उसके मौत का कारण किसी को स्पष्ट नहीं हुआ। पोस्टमार्टम होने के बाद उसके शव को बिसरा जांच के लिए रखा गया है।
रामपुर में 48 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, बिसरा जांच से खुलेगा मौत का राज

खबर विस्तार : -

Rampur News: रामपुर के अकबराबाद के रहने वाले जसीम की करीब डेढ़ महीने पहले ही मौत हो गई थी। उसकी मौत का कारण पता करने के लिए पोस्टमार्टम भी हुआ, लेकिन इसके बाद भी अभी तक कुछ असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव को बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। हालांकि मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

रामपुर के अकबराबाद गांव की घटना

रामपुर के थाना टांडा के चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के अकबराबाद गांव के रहने वाले जसीम की मौत दिन-ब-दिन उलझती ही जा रही है। बुधवार को 48 दिन बाद उसके शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, इसके बावजूद भी उसकी मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। मृतक के भाई मोबीन के अनुसार जसीम और उसकी पत्नी सलमा नगर पंचायत दढ़ियाल के मोहल्ला में साथ रह रहे थे। 11 जून को मृतक ने अपने भाई को फोन कर कहा कि वह काम पर नहीं जाएगा किसी दूसरे काम से बाहर जा रहा है। इसके आधे घंटे के बाद उसकी भाभी सलमा ने फोन कर कहा कि जसीम गेट नहीं खोल रहा है। इसके बाद मोबीन मौके पर पहुंचा, जहां उसने अपने भाई को गले में काले रंग के दुपट्टे से किवाड़ के कुंडे से बंधा हुआ पाया। उसने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

भाभी पर लगाया हत्या का आरोप 

मोबीन ने अपने भाभी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सलमा ने अपने पति की हत्या करने के बाद उसके गले में दुपट्टा बांधा है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि इसमें कोई और व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। मृतक के भाई ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शव को 48 दिन बाद कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम करने की मांग की। उसका दोबारा पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले को जितना सुलझाने का प्रयास कर रही है, यह उलझती ही जा रही है। फिलहाल जांच टीम ने बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। वहीं आस-पास के इलाकों में इस घटना को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं भोट थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार सनैया अहमद गांव मे बुधवार की सुबह एक आम के पेड़ से युवक का लटकटा हुआ शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक एक दिन पहले ही लापता हो गया था। 

आम के पेड़ से लटकता मिला शव 

 अहमद गांव के रहने वाले 33 वर्षीय विमल कुमार उर्फ नवल सिंह एक प्राइवेट कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम करते थे। उनके परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब सात बजे के समय वह शौच के लिए बाहर निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो, परिजनों को उनकी चिंता होने लगी, जिसके बाद उन्होंने आस-पास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद विमल की पत्नी ने थाने में उनके लापता होने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने छानबिन की, लेकिन उनके हाथ भी कोई जानकारी नहीं लगी। बुधवार की सुबह युवक के परिजन एक बार फिर से तलाश कर रहे थे, जिस दौरान उन्हें गांव से करीब 1 किमी दूर आम के पेड़ से लटकते हुए शव की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। 

अन्य प्रमुख खबरें