झारखंड में टल गया बड़ा ट्रेन हादसा: पलामू में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे
खबर सार :-
Palamu Train Accident: झारखंड के पलामू में कोयले से लदी एक मालगाड़ी के12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि किसी के हाताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
खबर विस्तार : -
Palamu Train Accident: झारखंड के पलामू जिले में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। यहां मंगलवार दोपहर एक मालगाड़ी के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। यह घटना ईस्ट सेंट्रल रेलवे के बरकाकाना-सोननगर रेल सेक्शन पर गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशनों के बीच सबवाना गांव के पास हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। उधर हादसे की जानकारी होते ही रेलवे के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। फिलहाल रेलवे ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।
12 डिब्बे पटरी से उतरे
मिली जानकारी मुताबिक, कोयले से लदी मालगाड़ी बरकाकाना से सोननगर की ओर जा रही थी। गढ़वा रोड स्टेशन पार करने के बाद, ट्रेन 'रिवर्सिबल लाइन' पर चल रही थी, तभी उसके 59 डिब्बों में से लगभग 12 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। यह घटना ग्रासिम इंडस्ट्रीज फैक्ट्री के पास हुई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि ट्रेन में सिर्फ कोयला था और कोई यात्री सवार नहीं था।
मौके पर पहुचे रेलवे के अधिकारी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीसरी लाइन पर डिब्बे उतरने से मुख्य 'अप' और 'डाउन' लाइनें प्रभावित नहीं हुईं, जिससे मुख्य ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन जारी रहा। फिर भी, घटना के बाद एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों की गति और समय-सारणी पर असर पड़ने की संभावना है। हादसे की खबर मिलते ही धनबाद रेलवे डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इंजीनियरिंग, तकनीकी और सुरक्षा विभागों की टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गईं। रेलवे ने क्रेन और अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करके पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रेलवे ने दिए जांच के आदेश
रेलवे अधिकारियों की देखरेख में क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का काम भी चल रहा है। रेलवे ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। अभी यह साफ नहीं है कि डिब्बे पटरी से क्यों उतरे। रेलवे प्रशासन प्रभावित तीसरी लाइन को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल, इस महत्वपूर्ण रेल सेक्शन पर यात्री ट्रेनों का परिचालन जारी है, क्योंकि मुख्य रेल लाइनें सुरक्षित हैं। हालांकि हादसे के बाद एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों की गति और परिचालन समय प्रभावित होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः- एमपी में दर्दनाक हादसाः राजगढ़ में उफनते नाले में बही वैन, 3 साल के मासूम समेत 9 की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुजफ्फरनगर में भयंकर सड़क हादसा, 6 लोग जिंदा जले
2026-11-09
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07
-
झांसी में मऊरानीपुर बस स्टैंड पर करोड़ों के जेवरात चोरी का खुलासा
2026-11-07
-
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू
2026-11-07
-
धनतेरस पर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में हुआ 1,000 करोड़ का कारोबार
2026-11-07
-
धनतेरस पर सीएम योगी की अपील, ओडीओपी को उपहार स्वरूप चुनें
2026-11-07
-
जीजीआईसी विकास नगर में छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
2026-11-06
-
दिवाली से पहले पटाखा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
2026-11-06
-
UP में त्योहारों पर अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
2026-11-06
-
काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा मंदिर के खुले कपाट, दर्शन को उमड़े भक्त
2026-11-06
-
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट
2026-11-06