जयपुर-अजमेर हाइवे पर दर्दनाक हादसाः बेकाबू ट्रॉले ने फुटपाथ पर बैठे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत
खबर सार :-
Jaipur Road Accident: जयपुर में अजमेर रोड पर 200-फुट बाईपास पर सड़क किनारे सामान बेच रहे एक परिवार को तेज़ रफ़्तार ट्रॉली ने कुचल दिया। इस दुखद हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
खबर विस्तार : -
Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह घटना तब हुई जब तेज रफ़्तार ट्रॉला बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और गुब्बारे व अन्य सामान बेच रहे एक परिवार को कुचल दिया। जिसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और एक शव तो दो हिस्सों में बंट गया।
फुटपाथ पर गुब्बारे बेच रहा था परिवार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ़्तार ट्रेलर सड़क किनारे लगी रेलिंग को लगभग 100 मीटर तक तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ा और वहां सामान बेच रहे परिवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था की तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत गए। जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची श्याम नगर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ड्राइवर की लापरवाही आई सामने
हादसे के बाद, दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉले को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया, जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से तेज़ रफ़्तार और ड्राइवर की लापरवाही का पता चलता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आस-पास के CCTV कैमरों की फ़ुटेज देख रही है। साथ ही मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी।
ये भी पढ़ेंः- बेंगलुरु खदान हादसा: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, सीएम बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी मेट्रो ने स्वच्छता सप्ताह के समापन पर स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
2026-10-05
-
युवा इतिहासकारों और समाज वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण बैठक
2026-10-05
-
7 से 9 सीटर निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
2026-10-05
-
उज्जैन में उमा-सांक्षी महोत्सव 6 अक्टूबर से, निकलेंगी मनमोहक झांकियां
2026-10-05
-
पटना में सड़क पर उतरे दारोगा अभ्यर्थी, फैसला वापस लेने की मांग
2026-10-05
-
मृतकों के शव पहुंचे देवरिया, अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा पूरा गांव
2026-10-05
-
गाजियाबाद में रामलीला मैदान के सामुदायिक केंद्र में आग, पांच घायल
2026-10-05
-
लखनऊ में बाढ़ से मचा हाहाकार ! हजारों परिवारों ने छोड़ा घर
2026-10-05
-
कर्नाटक के विजयनगर में सूखे की स्थिति का आकलन करेगी केंद्रीय टीम
2026-10-05
-
मध्य प्रदेश में बदला मौसम, 3 दिन में 4 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान
2026-10-05
-
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बिगड़ी, सेक्टर-116 में 350 AQI दर्ज
2026-10-05
-
गोमती नदी के बढ़े जलस्तर से नगर आयुक्त परेशान, फैजुल्लागंज में राहतकार्य जारी
2026-10-05
-
शाहपुरा पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की तैयारी, गांवों पर नजर
2026-10-04
-
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 संपन्न, 2572 परीक्षार्थी हुए शामिल
2026-10-04
-
हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
2026-10-04