मंडप में दूल्हे को देख भड़की दुल्हन: फोटो में कोई और, मंडप में कोई और, शादी से किया इनकार
खबर सार :-
पंजाब के फिरोजपुर में एक अनोखा मामला: दुल्हन ने मंडप में दूल्हे को देख शादी करने से किया इनकार। लड़की का आरोप है कि फोटो में किसी और लड़के को दिखाया गया था। जानें पूरी सच्चाई।
खबर विस्तार : -
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय कस्बे से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप है कि उसे जो लड़का दिखाया गया था, यह वह नहीं है। मंडप में मौजूद शख्स को देखकर उसने अपनी जिंदगी का हवाला देते हुए शादी के बंधन में बंधने से मना कर दिया।
'फोटो किसी और की, दूल्हा कोई और'
मामला जिले के टीटू खेड़ा गांव का है। राजस्थान के छतरगढ़ से बारात धूमधाम से यहां पहुंची थी। दुल्हन का कहना है कि उसे शादी के लिए किसी अन्य युवक की तस्वीर दिखाई गई थी, जबकि मंडप में किसी और व्यक्ति को दूल्हा बनाकर खड़ा कर दिया गया। दुल्हन ने कड़े शब्दों में कहा, "मुझे यह लड़का पसंद नहीं है। शादी के लिए मुझे कोई और लड़का दिखाया गया था, लेकिन बारात के साथ यह लड़का आया है। यह मेरी पूरी जिंदगी का सवाल है, मैं किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना जीवन नहीं बिता सकती।"
परिजनों के बीच पैसों का विवाद?
वहीं, दूसरी ओर दूल्हे पक्ष का दावा कुछ और ही है। राजस्थान से आए दूल्हे के नाना, महेंद्र सिंह ने इसे एक सोची-समझी साजिश और धोखाधड़ी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने उनसे लाखों रुपयों की मांग की थी। महेंद्र सिंह के अनुसार, "लड़की की मां ने कहा था कि वे गरीब हैं और अगर हमें रिश्ता मंजूर है, तो हमें लाखों रुपये देने होंगे। हमने समय मांगा था, लेकिन जब हम शादी के लिए पहुंचे, तो उन्होंने धोखा दे दिया।"
'जहर खाकर जान दे दूंगी'
दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि लड़की को पहले ही सिखा-पढ़ाकर तैयार किया गया था कि उसे शादी से मना करना है। उन्होंने बताया कि लड़की ने यह धमकी भी दी कि यदि शादी जबरदस्ती की गई, तो वह जहर खाकर जान दे देगी। दूल्हे के नाना ने भावुक होते हुए कहा, "उन्होंने हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा का मजाक उड़ाया है। हमने तो चाय-पानी पीकर सुखद शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उन्होंने हमारी बेइज्जती की और हमारे साथ खेल खेला है।"
पुलिस में शिकायत, जांच शुरू
शादी टूटने के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बारात को बिना दुल्हन के खाली हाथ राजस्थान वापस लौटना पड़ा। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दूल्हे पक्ष ने इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस में दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की गहन जांच में जुट गई है। क्या यह वास्तव में 'चेहरा बदलने' का धोखा था या फिर पैसों के लेनदेन का विवाद, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
ये भी पढ़ें :-MP Weather Update: अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, डिंडोरी में नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में बाढ़ से मचा हाहाकार ! हजारों परिवारों ने छोड़ा घर
2026-10-05
-
कर्नाटक के विजयनगर में सूखे की स्थिति का आकलन करेगी केंद्रीय टीम
2026-10-05
-
मध्य प्रदेश में बदला मौसम, 3 दिन में 4 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान
2026-10-05
-
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बिगड़ी, सेक्टर-116 में 350 AQI दर्ज
2026-10-05
-
गोमती नदी के बढ़े जलस्तर से नगर आयुक्त परेशान, फैजुल्लागंज में राहतकार्य जारी
2026-10-05
-
शाहपुरा पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की तैयारी, गांवों पर नजर
2026-10-04
-
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 संपन्न, 2572 परीक्षार्थी हुए शामिल
2026-10-04
-
हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
2026-10-04
-
उत्तराखंड कैबिनेटः कर्मचारियों को देना होगा संपत्ति ब्योरा
2026-10-04
-
इंडिया कारपेट एक्सपो: बोले योगी- कारीगरों को मिल रहा मंच
2026-10-04
-
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हैंड ग्रेनेड बरामद
2026-10-04
-
CM योगी भदोही में 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का करेंगे शुभारंभ
2026-10-04
-
मध्य प्रदेश से 10 दिन पहले मानसून की विदाई, सर्द होने लगीं रातें
2026-10-04
-
MP को नशा मुक्त बनाने के लिए ध्वस्त किया जाएगा पूरा नेटवर्क: CM यादव
2026-10-04
-
पौधों से बदली झांसी मंडल की सूरत, तैयार हो रहा हरित गलियारा
2026-10-03