40 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश हुई तो नदियां और डराएंगी
खबर सार :-
उप्र में बारिश और बाढ़ का दोहरा संकट दिखने लगा है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। साथ ही 40 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून के बीच बारिश और बाढ़ का दोहरा संकट दिखने लगा है। एक ओर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
गंगा और घाघरा समेत गंगा बेसिन की कई नदियां पहले से ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। यदि और बारिष हुई तो बदायूं, बलिया, अयोध्या और प्रयागराज की नदियों का जलस्तर बढ़कर गांवों के करीब आकर डराना शुरू कर देंगी।
पश्चिमी हवाएं लाएंगी परिवर्तन
जैसे-जैसे मौसम करवट ले रहा है, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह भी जानकारी दे रहे हैं। उनकी नई गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों का असर 24 अगस्त की सुबह तक खास तौर पर पूर्वी और तराई क्षेत्रों में अधिक रहा।
यह भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी में कार्गो जहाज डूबा, 22 सदस्य लापता, 24 मेंबर लेकर सिंगापुर जा रहा था
दूसरी ओर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मानसूनी गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। इसका प्रभाव बारिश पर भी पड़ा तो इसके थमने की संभावना बन रही है। 25 अगस्त को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 26 से 29 अगस्त के लिए उनका कहना है कि इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी रह सकती हैं।
कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
नदियों में जलस्तर की ताजा स्थिति भी बताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में कछला पुल पर गंगा नदी का जलस्तर 162.53 मीटर है। यह खतरे के स्तर 162.40 मीटर से 0.13 मीटर ऊपर है। इस जल को स्थिर माना गया है।
11 अगस्त 2025 को 163.02 मीटर के पिछले उच्च स्तर से 0.49 मीटर नीचे रहने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। गंगा नदी 58.93 मीटर के जलस्तर पर बलिया में बह रही है। यहां खतरे के स्तर 57.615 मीटर से 1.31 मीटर ऊपर है। बताया गया है कि यह 25 अगस्त 2016 के 60.39 मीटर के पिछले उच्च स्तर से 1.46 मीटर नीचे है।
अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा
अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर 92.84 मीटर दर्ज किया गया है। यहां पानी बढ़ा हुआ है। खतरे के स्तर 92.73 मीटर से 0.11 मीटर यह ऊपर है। बलिया के तुरतीपार में घाघरा 64.37 मीटर के स्तर पर दर्ज की गई है। यह खतरे के स्तर 64.01 मीटर से 0.36 मीटर ऊपर है। प्रयागराज के चकघाट में गंगा बेसिन की नदी का जलस्तर 93.60 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के स्तर 92.20 मीटर से 1.40 मीटर ऊपर है।
नदियों में न करें तैराकी
मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान कहता है कि आने वाले दिनों में बारिश का प्रभाव प्रदेश में रह सकता है। ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। नदियों के पास न जाएं। इनको नाव या यूंह तैरने की जरूरत न बनाएं। बारिष के समय या संभावना के दौरान पेड़ के नीचे या जर्जर मकान में न रूकें।
गरज-चमक व आंधी-तूफान की संभावना
सचेत ऐप से प्राप्त सूचना के अनुसार अगले तीन घंटों में जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, जालौन, इटावा, आगरा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, संत कबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा,, संभल, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना है।
संभावनाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी
बस्ती, गोंडा, लखनऊ, उन्नाव, अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, बहराइच और लखीमपुर खीरी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की विशेष संभावना को देखते हुए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सीतापुर, एटा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, अलीगढ़ और बुलंदशहर में भी अगले तीन घंटों के दौरान मध्यम से तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें : 30 जिंदगियों पर भारी पड़ा कचरा, बारिश में ढहा ढेर, बचाव में लगीं हाईटेक मशीनें
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20