दिल्ली के वसंत कुंज में दर्दनाक हादसा, सेना अधिकारी के बेटे की मौत, महिला मित्र की स्थिति गंभीर

खबर सार :-

दिल्ली के वसंत कुंज में शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चला रही उसकी महिला मित्र गंभीर रुप से घायल हो गई। जांच में पता चला कि मृतक भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था।
दिल्ली के वसंत कुंज में दर्दनाक हादसा, सेना अधिकारी के बेटे की मौत, महिला मित्र की स्थिति गंभीर

खबर विस्तार : -

Delhi Accident News: दिल्ली के वसंत कुंज से शुक्रवार को एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक कार सड़क पर फिसलन के कारण बेकाबू होकर नाले में जा गिरी, जिससे कार में सवार 20 वर्षीय यशवेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी महिला दोस्त, जो कार चला रही थी, वह गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था और अमेरिका में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

कार हादसे में युवक की मौत

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बीते शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके के दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नांगल देवात इलाके के पास एक हादसा हुआ। जहां एक मोड़ पर कार नियंत्रण से बाहर हो गई और फिसलते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में भारतीय सेना के एक अधिकारी के 20 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि कार चला रही उसकी महिला मित्र गंभीर रुप से घायल हो गई। जांच में पता चला कि कार महिला की ही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार होने और मोड़ पर अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई को वसंत कुंज साउथ से एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया। 

सड़क पर फिसलन बना हादसे का कारण

पुलिस ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। शुरुआती जानकारी में पता चला कि मृतक यशवेंद्र गुरुवार की रात अपने दोस्त के घर ठहरे थे और शुक्रवार की सुबह महिला मित्र के साथ अपने घर लौट रहे थे। नांगल देवात रोड लाइट के पास पहुंचे ही सड़क पर फिसलन होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में यशवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई। उनके परिवारजन ने बताया कि वह अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। जो महिला इस हादसे में घायल हुई, वह भी उसी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उनके पिता भारतीय सेना में एक अधिकारी हैं। वहीं महिला मित्र के पिता ओखला में एक कंपनी में साइबर सिक्योरिटी में कार्यरत हैं। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सड़क पर फिसलन होने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसा

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक और हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शहजादनगर जीरो प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार में सवार युवती गंभीर रुप से घायल हो गई।  स्थानीय लोगों के मुताबिक कार मुरादाबाद की ओर जा रही थी और जैसे ही फ्लाईओवर से गुजरी, नियंत्रण से बाहर हो गई। जिस कारण हाईवे पर पलट गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए भेज दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच में पता चला कि मृतक की पहचान लखनऊ के अलीगंज के सीएमएस वाली गली सेक्टर एन-2 में के निवासी राघवेंद्र सिंह के बेटे उदयवीर सिंह के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

ये भी पढ़ें: गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे को बचाने दौड़ी मां भी कंटेनर की चपेट में आई, दोनों की मौत

अन्य प्रमुख खबरें