खेलते-खेलते पानी से भरी नाद में गिरे मासूम बच्चे की मौत
खबर सार :-
संतनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में रविवार शाम एक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी से भरी नाद में गिरने से मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
मीरजापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में रविवार शाम एक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी से भरी नाद में गिरने से मौत हो गई। गांव निवासी शिव कुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रियांशु अपने भाई-बहनों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां राजमती घरेलू कार्य के लिए घर के अंदर चली गईं। उधर, शिव कुमार भैंस को चारा देने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रियांशु पानी से भरी नाद में गिरा पड़ा है। यह दृश्य देखते ही परिजन घबरा गए और आनन-फानन में बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा ले गए।
वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां राजमती का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। गांव में भी घटना से शोक की लहर दौड़ गई। देर रात परिजन ने गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में संतनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन को मारकर खुद किया सुसाइड
2026-08-20
-
धार्मिक स्थल और रेलवे की बाउंड्री बने बाधा: सीपरी बाजार से नंदनपुरा के बीच सड़क चौड़ीकरण पर संकट
2026-08-20
-
गुजरात में जहरीली शराब पीने से अब तक 7 की मौत, 28 अस्पताल में भर्ती
2026-08-20
-
अब नई तकनीक से जुड़ेंगी पटरियां, रेलवे का ऐलान
2026-08-20
-
फिरोजपुर में शादी से इनकार: फोटो में कोई और, मंडप में कोई और
2026-08-20
-
गुजरात में जहरीली शराब से 4 की मौत के बाद धरपकड़ तेज, 4 हिरासत में
2026-08-20
-
मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-20
-
गौतमबुद्ध नगर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 15 सोसाइटियों को नोटिस
2026-08-20
-
JPSC-JSSC की परीक्षाएं रद्द करने के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
2026-08-19
-
असम में अब कोचिंग सेंटरों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
2026-08-19
-
गुजरातः रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद परिवार बीमार, बच्ची की मौत
2026-08-19
-
JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में होगा सुधार, सरकार ने लिए तीन बड़े फैसले
2026-08-19
-
वाराणसीः भारी बारिश से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, छत पर हो रही गंगा आरती
2026-08-18
-
इसौली के धम्मौर पहुंची कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश का किया प्रसार
2026-08-18
-
लखनऊ के पारा इलाके में दारोगा पर जानलेवा हमला, 6 गिरफ्तार
2026-08-18