सड़क हादसे में युवक की मौत पर पटना में बवाल, आक्रोशित भीड़ ने फूंके कई वाहन
खबर सार :-
Patna Violence: राजधानी पटना में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर पुलिस की तीन जीपों में आग लगा दी।
खबर विस्तार : -
Patna Road Accident : बिहार की राजधानी पटना में एक सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हादसे युवक की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने NH-30 को जाम कर दिया और सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान लोगों ने बस और पुलिस की तीन गड़ियों सहित कई वाहनों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये घटना जीरो माइल के पास हुई।
Patna Violence: आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों को फूंका
दरअसल पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पहाड़ी के पास एक तेज रफ्तार बस 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस में आग लगा दी। आग से एक स्लीपर बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आक्रोशित भीड़ बस तक ही नहीं रुकी, बल्कि उसने पास खड़ी चार-पांच अन्य गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और काफी देर तक सड़क पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इलाके में भारी तनाव
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम प्रदर्शनकारियों को सड़क जाम हटाने के लिए मनाने की कोशिश की।लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
उधर आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आसपास के CCTV फुटेज और अन्य तरीकों से जांच की जा रही है। बवाल के बाद सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच गाड़ियां जलती हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि आसमान में घना काला धुआं उठ रहा है। वहीं सड़क पर ईंट-पत्थर पड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः- सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था झांसी
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
2026-09-08
-
पौने दो लाख गोवंश की सुरक्षा का लक्ष्य, 23 टीमें करेंगी टीकाकरण,
2026-09-08
-
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
2026-09-08
-
झांसीः तेजी से बढ़ी संख्या, ऑटो से लगभग दोगुने हुए ई-रिक्शा
2026-09-08
-
सीएम योगी आज अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित
2026-09-08
-
गयाजी में पितृपक्ष मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण
2026-09-07
-
बागपत एक्सप्रेसवे हादसे में 12 की मौत, 12 घायल गंभीर
2026-09-07
-
सत्य निकेतन हादसा: लापरवाही बरतने पर एमसीडी के 5 अधिकारी सस्पेंड
2026-09-07
-
दिल्ली में पहले भी गिर चुकी हैं इमारतें, बड़े हादसों ने ली कई जिंदगियां
2026-09-07
-
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन पर भूस्खलन, 13 सितंबर तक सेवाएं रद्द
2026-09-07
-
दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवन तत्काल होंगे सील, CM ने दिए निर्देश
2026-09-07
-
महोबा घर में बच्चों से बेफिक्र रहे परिजन, गड्ढे में उतरा रहे थे शव
2026-09-07
-
सीएम रेखा गुप्ता ने किया घटनास्थल का दौरा, अधिकारियों से ली जानकारी
2026-09-07
-
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बचाव अभियान जारी
2026-09-07
-
एमपी जहरीली शराब कांड पर सीएम सख्त, 5 अधिकारी निलंबित
2026-09-06