श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर शहर में वर्षा जल की निकासी के लिए तालाबों का निर्माण किया गया है। नगर विकास न्यास की अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने शहर की प्रमुख समस्या से निजात दिलाने के लिए इस कार्य को प्राथमिकता दी। नगर विकास न्यास द्वारा वर्ष 2008 में चक 1 एफ छोटे मुरब्बा संख्या 18 व 19 में अपशिष्ट जल निकासी हेतु कुल 49 बीघा 10 बिस्वा भूमि अधिग्रहित की गई थी, जिसका कब्जा 11 जून 2025 को प्राप्त हुआ। न्यास द्वारा सद्भावना नगर एसटीपी के पीछे 25 लाख लीटर क्षमता के दो तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 50 लाख लीटर क्षमता के एक तालाब का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन तालाबों में वर्षा जल संग्रहण का कार्य किया जाना है। एसटीपी पर वर्षा जल पम्पिंग के लिए 100 एचपी क्षमता का एक पम्प लगाया गया है।
श्रीगंगानगर शहर में वर्षा जल निकासी की समस्या से निजात पाने के लिए, नगर विकास न्यास द्वारा सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास से कोडियावाली पुल तक 600 मिमी व्यास की डीआई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर द्वारा 6 जून 2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय श्रीगंगानगर में आयोजित बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार, पाइपलाइन बिछाने का कार्य आरयूआईडीपी के माध्यम से किया जाना है, जिसके लिए न्यास द्वारा आरयूआईडीपी को 458.60 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित कर दी गई है। पाइपलाइन बिछाने के बाद, वर्षा जल को लिंक चैनल नहर तक पहुँचाया जाएगा, जिससे शहर में जलभराव की स्थिति नहीं होगी।
नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर द्वारा सूरतगढ़ गंगानगर मार्ग पर स्थित सर्किल को किसान चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। न्यास ने इसके लिए तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। किसान चौक पर कृषि एवं किसानों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी तथा विभिन्न प्रकार की सजावट की जाएगी, जो राहगीरों को आकर्षित करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई