Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने लगातार दूसरी बार जीता Wimbledon Men's Singles का खिताब, रोमांचक फाइनल में Alexander Zverev को दी शिकस्त, Cricket-Tennis की दुनिया के दिग्गज Players ने दी बधाई
खबर सार :-
इटली के टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीता है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया। सिनर ने कॅरियर में पांचवां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही सिनर विंबलडन पुरुष एकल के खिताब का बचाव करने वाले 10वें प्लेयर बन गए हैं।
खबर विस्तार : -
Jannik Sinner Wimbledon 2026: इतालवी टेनिस प्लेयर यानिक सिनर ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। सिनर ने विंबलडन खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है। सिनर ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से करारी शिकस्त दी। सिनर ने अपने करियर में यह पांचवां ग्रैंड स्लैम जीता है। वहीं, ज्वेरेव के खिलाफ सिनर ने लगातार 10वीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही सिनर विंबलडन पुरुष एकल के खिताब का बचाव करने वाले 10वें प्लेयर बन गए हैं।
चार सेटों तक चला रोमांचक मुकाबला, सिनर ने दर्ज की जीत
विंबलडन 2026 के खिताबी मुकाबले का पहला सेट बेहद रोमांचक रहा। सिनर और ज्वेरेव के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबला टाई ब्रेकर तक पहुंचा। अपने दमदार फोरहैंड शॉट के बूते ज्वेरेव टाई ब्रेकर को अपने नाम करने में सफल रहे। दूसरे सेट में सिनर ने वापसी की और स्कोर को एक-एक सेट की बराबरी पर ला दिया। यह सेट भी टाई ब्रेकर तक पहुंचा, लेकिन अंत में सिनर इस सेट में बाजी मारने में सफल रहे।
तीसरे सेट में ज्वेरेव को पहला ब्रेक प्वाइंट मिला। हालांकि, इसी दौरान ज्वेरेव सिनर के ड्रॉप शॉट पर फिसलकर कोर्ट पर गिर पड़े, जिसके चलते वह अपने दाहिने घुटने को पकड़कर दर्द से कराहते नजर आए। गनीमत यह रही कि इलाज के बाद ज्वेरेव फिर से कोर्ट पर लौट आए और उन्होंने सिनर से कड़ा मुकाबला किया। तीसरे सेट में सिनर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने सेट को 6-3 से अपने नाम किया। चौथे सेट में सिनर ज्वेरेव की सर्विस तोड़ने में सफल रहे और उन्होंने मुकाबले में 4-3 की बढ़त बनाई। इसके बाद सिनर ने ज्वेरेव को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया और सेट को 6-4 से जीतने के साथ ही विंबलडन 2026 के पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।
बोले सिनर... 'हर ग्रैंड स्लैम अलग, लेकिन यह जीत बेहद खास'
जीत के बाद सिनर बेहद खुश दिखाई दिए और उन्होंने अपनी जीत का जमकर जश्न मनाया। तीसरे सेट में चोटिल होने का असर ज्वेरेव के खेल में साफतौर पर नजर आया। वह कोर्ट पर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। सिनर ने पिछले साल कार्लोस अल्काराज को हराकर विंबलडन 2025 के खिताब पर कब्जा जमाया था। इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल का खिताब जीतने के बाद कहा कि हर ग्रैंड स्लैम की अपनी अलग कहानी और महत्व होता है, लेकिन इस बार की जीत उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने माना कि फ्रेंच ओपन में मिली हार के बाद विंबलडन जीतना आसान नहीं था, इसलिए इस सफलता की खुशी और भी ज्यादा है।
सिनर ने प्रतिद्वंद्वी अलेक्जेंडर ज्वेरेव की तारीफ की
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिनर ने कहा कि हर ग्रैंड स्लैम का माहौल, चुनौती और अनुभव अलग होता है। उनके लिए यह खिताब इसलिए भी खास है क्योंकि फ्रेंच ओपन में मिली निराशा के बाद उन्होंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और अपना पूरा ध्यान सिर्फ बेहतर प्रदर्शन पर लगाया।
सिनर ने कहा, "मेरे लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। पेरिस के बाद वापसी करना आसान नहीं था। मैंने खुद को तैयार करने के लिए काफी मेहनत की और आज उसका परिणाम मिला।" उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अलेक्जेंडर ज्वेरेव की भी जमकर तारीफ की। सिनर ने कहा कि ज्वेरेव लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं और उनके खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि मजबूत प्रतिद्वंद्वी ही खिलाड़ियों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।"
अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का साथ-साथ खेलना टेनिस के लिए अच्छा
सिनर ने स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टेनिस को अल्काराज जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही फिर से शानदार वापसी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का साथ-साथ खेलना टेनिस के लिए अच्छी बात है।
इस जीत के साथ सिनर ने बड़े खिताब जीतने की दौड़ में भी अल्काराज के खिलाफ अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। उनके नाम अब कुल 17 बड़े खिताब हो गए हैं। इनमें ग्रैंड स्लैम, एटीपी फाइनल्स, एटीपी मास्टर्स 1000, और ओलंपिक सिंगल्स स्वर्ण पदक जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं। वहीं, कार्लोस अल्काराज के नाम फिलहाल 15 बड़े खिताब हैं। सिनर ने एक साल पहले विंबलडन के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब और कुल मिलाकर अपना पांचवां बड़ा खिताब जीता। इटली के इस खिलाड़ी ने 2024 सीजन की शुरुआत के बाद से ही अपने सभी ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
अल्काराज-सचिन समेत दिग्गजों ने दी सिनर को बधाई
सिनर को उनकी इस यादगार जीत के लिए अल्काराज, सचिन तेंदुलकर, रॉड लेवर, जेम्स ब्लेक और ब्रैड गिल्बर्ट ने बधाई दी है। इस खिताब के साथ ही उन्होंने अपना 100वां ग्रैंड स्लैम मैच भी जीता। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले मौजूदा समय के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में नोवाक जोकोविच (409), स्टैन वावरिंका (160), मारिन सिलिच (143), ज़्वेरेव (131), गेल मोनफिल्स (130), केई निशिकोरी (104) और ग्रिगोर दिमित्रोव (103) शामिल हैं। पिछले साल खिताबी मुकाबले में सिनर से हारने वाले अल्काराज ने सिनर को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' की स्टोरी पर लिखा, "यानिक और उनकी टीम को बधाई। इस पल का आनंद लें।"
चैंपियन बनने के लिए सिर्फ अपना बेस्ट टेनिस खेलना काफी नहीं
वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सिनर को जीत पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने ज्वेरेव की भी प्रशंसा की। उन्होंने अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, "अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इस मुकाबले में यानिक सिनर के खिलाफ अपनी पूरी ताकत लगा दी। उनकी सर्विस, मूवमेंट, शॉट-मेकिंग, सब कुछ शानदार था। हालांकि, सिनर ने दिखाया कि चैंपियन बनने के लिए सिर्फ अपना बेस्ट टेनिस खेलना काफी नहीं है। उन्हें मुश्किल पलों से गुजरना पड़ा, शांत रहना पड़ा और खुद पर भरोसा बनाए रखना पड़ा। इसी मजबूती ने फर्क पैदा किया। यानिक सिनर, एक और विंबलडन खिताब के लिए बधाई।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोड लेवर ने 'एक्स' पर लिखा, "विंबलडन में पुरुषों का क्या शानदार फाइनल था। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जबरदस्त शॉट प्रदर्शन करते हुए कड़ी टक्कर दी, लेकिन सिनर ने हर चुनौती का डटकर सामना किया। यानिक को एक और विंबलडन टाइटल जीतने पर बधाई।" जेम्स ब्लेक ने एक्स पर लिखा, "विंबलडन फाइनल में यानिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेनिस का क्या शानदार खेल दिखाया। दोनों ने जबरदस्त टेनिस खेला, खिलाड़ियों और टीमों को बधाई।" ब्रैड गिल्बर्ट ने भी यानिक सिनर को खिताब जीतने पर बधाई दी।
सिनर ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में जीते हैं 82 प्रतिशत मैच
24 साल के यानिक सिनर ने अब तक ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 122 मैच खेले हैं, जिनमें से 100 जीते और 22 हारे हैं। यानी उनकी जीत का प्रतिशत करीब 82 प्रतिशत है। हालांकि, सबसे खास बात यह है कि पिछले कुछ समय में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा है। 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड से अब तक उन्होंने ग्रैंड स्लैम में 68 में से 62 मैच जीते हैं और सिर्फ 6 मैच हारे हैं। इस दौरान उन्हें केवल कार्लोस अल्काराज (3 बार), डेनिल मेदवेदेव, नोवाक जोकोविच और जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ही हरा पाए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30