US Open 2026: सबालेंका और रायबकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
खबर सार :-
US Open 2026: बेलारूस की एरिना सबालेंका और कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना ने US ओपन महिला सिंगल्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
खबर विस्तार : -
US Open 2026: दुनिया की नंबर 2 महिला टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका (Aryna Sabalenka) यूएस ओपन 2026 के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंच गई हैं। बेलारूस की सबालेंका ने रोमांचक मुकाबले में वर्ल्ड की नंबर 3 खिलाड़ी जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इस जीत के साथ, सबालेंका ने लगातार तीसरी बार यूएस ओपन जीतने के करीब पहुंच गई है। फाइनल में सेबालेंका का मुकाबला वर्ल्ड की नंबर 1 खिलाड़ी एलिना रायबाकिना (Elena Rybakina) से होगा। जो अमेरिकी कोको गॉफ को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। वह पहली बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची हैं।
US ओपन में सबालेंका ने जीता लगातार 19वां मैच
गुरुवार को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में सबालेंका ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराया। पहले सेट में एक समय स्कोर 6-5 हो गया था। इसके बाद सबालेंका ने लगातार दबाव बनाया, 0-40 की बढ़त हासिल की और सेट 7-5 से जीत लिया। दूसरे सेट में सबालेंका ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा, 3-1 की बढ़त बनाई और सेट 6-2 से जीत लिया। इस जीत के साथ, सबालेंका ने US ओपन में अपनी लगातार जीत का सिलसिला 19 मैचों तक पहुंचा दिया। 2023 के फाइनल में गॉफ से हारने के बाद से वह इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं।
इतिहास रचने से एक कदम दूर सबालेंका
यह सबालेंका का लगातार चौथा US ओपन फाइनल है। वह 2023 में खिताबी मुकाबले तक पहुंची थीं लेकिन कोको गॉफ से हार गई थीं; इसके बाद, उन्होंने 2024 और 2025 में लगातार खिताब जीते। शनिवार को जीत हासिल करने पर वह 'ओपन एरा' में न्यूयॉर्क में लगातार तीन खिताब जीतने वाली दूसरी महिला बन जाएंगी। फाइनल जीतने के साथ, सबालेंका उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी जिन्होंने 'ओपन एरा' में लगातार तीन US ओपन खिताब जीते हैं। सेरेना विलियम्स ने 2012 से 2014 तक लगातार तीन US ओपन खिताब जीते थे, जबकि क्रिस एवर्ट ने 1975 से 1978 के बीच लगातार चार बार यह ट्रॉफी जीती थी।
ये भी पढ़ेंः- Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर शान से सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत की बेटियां
कोको गॉफ को हराकर फाइनल पहुंची रायबाकिना
दूसरे ओर रायबाकिना ने अमेरिका की कोको गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गॉफ ने पहला सेट जीतकर मजबूत शुरुआत की, लेकिन रायबाकिना ने अगले दो सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। गॉफ ने अच्छी शुरुआत की और पहला सेट 6-3 से जीता। इसके बाद रायबाकिनाने गॉफ की गलतियों का फायदा उठाकर दूसरा सेट 6-4 से जीता और मैच बराबरी पर ला दिया। निर्णायक सेट में रायबाकिनाने 5-3 की बढ़त बना ली। गॉफ ने वापसी की कोशिश की, लेकिन रायबाकिनाने सेट 6-4 से जीत लिया। इस तरह, पहला सेट जीतने के बावजूद, गॉफ सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गईं।
रायबाकिना बनीं दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी
US ओपन खत्म होने के बाद रायबाकिना दुनिया की नई नंबर वन खिलाड़ी बन जाएंगी। सबालेंका लगातार 99 हफ़्तों तक टॉप पर रहीं, लेकिन रायबाकिना के नंबर वन रैंकिंग पर पहुंचने की बात तब पक्की हो गई जब वह सेमीफाइनल में पहुंच गईं। शनिवार का फ़ाइनल एक खास मौका होगा, जिसमें रायबाकिना जो दुनिया की नई नंबर वन खिलाड़ी बनने वाली हैं का मुकाबला सबालेंका से होगा, जो लगातार तीसरी बार US ओपन का खिताब जीतने की कोशिश कर रही हैं।
ये भी पढ़ेंः- डायमंड लीग का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, बने श्रीलंका के पहले चैंपियन
अन्य प्रमुख खबरें
-
Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
2026-09-10
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26