डायमंड लीग का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, बने श्रीलंका के पहले चैंपियन

खबर सार :-

Diamond League 2026 Champion: श्रीलंकाई एथलीट रुमेश पथिरागे ने 89.04 मीटर के थ्रो के साथ डायमंड लीग फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। वे यह खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई एथलीट बन गए।
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास

खबर विस्तार : -

Rumesh Tharanga Pathirage : दुनिया के नंबर एक जैवलिन थ्रोअर श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने इतिहास रच दिया है। रुमेश थारंगा ने शनिवार को ब्रसेल्स के किंग बॉडॉइन स्टेडियम में डायमंड लीग (Diamond League 2026 ) फाइनल का खिताब जीत लिया। इसी के साथ ही रुमेश डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले श्रीलंका के पहले एथलीट बन गए। इस सीजन में पांच में से चार मुकाबले जीतकर उन्होंने शानदार अभियान का समापन किया।

89.04 मीटर का थ्रो कर रचा इतिहास 

भारत के नीजर चौपड़ा की गैर मौजूदगी में श्रीलंका के 23 वर्षीय एथलीट रुमेश थरंगा (Rumesh Tharanga) ने किंग बॉडविन स्टेडियम में अपनी तीसरी कोशिश में 89.04 मीटर की जबरदस्त थ्रो के साथ जीत हासिल की। हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहले प्रयास में 80.42 मीटर और दूसरे प्रयास में 79.73 मीटर का थ्रो किया। जबकि पोलैंड के डेविड वेग्नर 87.47 मीटर की थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोरन वाल्कोट ने 83.99 मीटर की सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 83.70 मीटर की थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे। रुमेश अब डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले श्रीलंका के पहले एथलीट बन गए।

ये भी पढ़ेंः- चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, डायमंड लीग फाइनल भी नहीं खेलेंगे 'गोल्डन बॉय'

श्रीलंकाई स्टार ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और जिन पांच डायमंड लीग इवेंट्स में हिस्सा लिया, उनमें से चार जीते हैं। रबात में अपनी सीरीज की शुरुआत में वह दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन रोम और ज्यूरिख दोनों जगह 92 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका और अब तक के टॉप दस थ्रोअर्स की सूची में शामिल हो गए। रोम में श्रीलंकाई एथलीट के 92.62 मीटर के वर्ल्ड-लीडिंग थ्रो ने उन्हें इस सीजन की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने में मदद की। 2022 के चैंपियन भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा चोट के कारण फाइनल में शामिल नहीं हो पाए।

ठंड के कारण बड़ा थ्रो नहीं कर सका: रुमेश

जीत के बाद रुमेश ने कहा, "मैं डायमंड लीग फाइनल जीतने वाला पहला श्रीलंकाई हूं और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है। मैं डायमंड लीग में हिस्सा लेने के लिए बहुत उत्सुक था और फाइनल जीतकर बहुत खुश हूं। मुझे पता है कि आज मैं 89.04 से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सकता था, लेकिन हालात मुश्किल थे। मैं बहुत ज्यादा तापमान में खेलने का आदी हूं। आने वाले सालों में, मेरा लक्ष्य मीटिंग रिकॉर्ड को तोड़ने का होगा।" 

रुमेश ने किया डायमंड लीग का शानदार समापन 

इस जीत ने श्रीलंकाई एथलीट के लिए एक शानदार डायमंड लीग अभियान का समापन किया, जो पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सर्किट लीडर के तौर पर फाइनल में उतरे थे। रुमेश ने ब्रसेल्स में खिताब जीतने से पहले ज्यूरिख डायमंड लीग में 92.07 मीटर का थ्रो करके श्रीलंका का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इस सीजन में वह लगातार शानदार फॉर्म में रहे हैं और कई बार 88 मीटर से अधिक के थ्रो कर चुके हैं। रुमेश ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल भी जीता था। ब्रसेल्स की जीत उनके 2026 सीजन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गई है।

रोम में किया था 92.62 मीटर का थ्रो

रुमेश द्वारा रोम में 92.62 मीटर का वर्ल्ड लीड थ्रो उन्हें इस सीजन की वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाने में मददगार रहा। हालांकि 2022 में डायमंड लीग चैंपियन रहे भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा चोट की वजह से इस बार फाइनल में हिस्सा नहीं ले सके। चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: एएफआई ने किया 77 सदस्यीय 'ट्रैक और फील्ड' टीम का ऐलान, चोटिल नीरज की जगह यशवीर को मिला मौका

 

अन्य प्रमुख खबरें