Commonwealth Games 2026 में कौन Indian Player है Medal का दावेदार, जानें... कहां देख सकेंगे Telecast और Live Streaming
खबर सार :-
कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा। इस गेम्स के 23वें संस्करण में 10 खेलों को शामिल किया गया है। भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा और भारोत्तोलन में मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है।
खबर विस्तार : -
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स के 23वें संस्करण में 10 खेलों को शामिल किया गया है। ओलंपियन और वर्ल्ड चौंपियन सहित कई स्टार प्लेयर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए ग्लासगो में जुट रहे हैं। इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में 2022 के मुकाबले नौ खेल कम हैं। छह पैरा स्पोर्ट्स भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। सभी मैच ग्लासगो में चार प्रमुख स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्कॉट्सटाउन स्टेडियम, स्कॉटिश इवेंट कैंपस, ग्लासगो इंटरनेशनल एरिना और टोलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर शामिल हैं।
1994 के बाद का यह सबसे छोटा राष्ट्रमंडल खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स का 23वां संस्करण पिछले 32 सालों में सबसे छोटा राष्ट्रमंडल खेल होगा। इंग्लैंड में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 20 खेल आयोजित किए गए थे। इससे पहले 1994 में कनाडा के विक्टोरिया में आयोजित किए गए राष्ट्रमंडल खेलों में 10 खेल का आयोजन किया गया था। इस संस्करण में खेलों में कटौती का नुकसान भारत को उठाना पड़ेगा। भारत को पदक तालिका में ऊपर पहुंचाने वाले कुश्ती, शुटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेलों को इस बार सूची में शामिल नहीं किया गया है।
भारत के ये प्लेयर हैं पदक के दावेदार
एथलेटिक्स में भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है। नीरज चोपड़ा का मुकाबला पाकिस्तान के वर्तमान ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से होगा। अन्य खेलों में मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद), प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप) और गुलवीर सिंह (दूरी दौड़) से भी पदक की उम्मीद है। भारोत्तोलन में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक की प्रमुख दावेदार हैं।
इसके अलावा बिंद्यारानी देवी और ज्ञानेश्वरी यादव पोडियम तक पहुंचने की रेस में शामिल हैं। मुक्केबाजी में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और वर्ल्ड चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया दल को लीड करेंगे। साक्षी चौधरी और प्रीति पवार को स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा जूडो में तुलिका मान, लॉन बॉल्स टीम और पैरा-एथलेटिक्स में वर्ल्ड पदक विजेता सोमन राणा भारत के प्रमुख दावेदारों में हैं।
लॉन बाउल्स के साथ शुरू होगा भारत का कैंपेन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत का कैंपेन गुरुवार (23 जुलाई) को लॉन बाउल्स के साथ शुरू होगा, जो एक ऐसा इवेंट है जिसमें देश को 2022 बर्मिंघम गेम्स में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिला था। ऑस्ट्रेलिया बर्मिंघम 2022 मेडल टेबल में 179 मेडल के साथ टॉप पर रहा, जिसमें 67 गोल्ड शामिल हैं। इंग्लैंड की टीम 176 मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ तीन मेडल पीछे रही थी।
स्कॉटलैंड ने 13 गोल्ड के साथ 51 मेडल जीते थे। भारत ने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 मेडल जीते थे। भारत की एथलेटिक्स टीम ग्लासगो में सबसे बड़ा आकर्षण होगी और इसे जेवलिन थ्रो के स्टार नीरज चोपड़ा लीड करेंगे, जो 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन हैं। टीम में कई नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर और मुरली श्रीशंकर जैसे बड़े इंटरनेशनल मेडलिस्ट भी शामिल हैं।
भारत में सीडब्ल्यूजी 2026 का कहां देख सकेंगे लाइव ब्रॉडकास्ट
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी।
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव ब्रॉडकास्ट कहां देखें?
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव ब्रॉडकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन (डीडी नेशनल) पर उपलब्ध होगा।
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
सीडब्ल्यूजी 2026 के वेन्यू
स्कॉटस्टाउन स्टेडियम – एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
एसईसी सेंटर – बॉक्सिंग, बाउल्स, पैरा बाउल्स, जूडो, 3x3 बास्केटबॉल, और व्हीलचेयर 3x3 बास्केटबॉल
एसईसी आर्माडिलो – वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग
ओवीओ हाइड्रो – नेटबॉल
टोलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर – स्विमिंग और पैरा स्विमिंग
सर क्रिस होय वेलोड्रोम और एरिना – ट्रैक साइकिलिंग, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स।
अन्य प्रमुख खबरें
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29
-
Barcelona vs Athletic: बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 2-0 से रौंदा
2026-08-28
-
Womens Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से रौंदकर रचा इतिहास
2026-08-27
-
58 की उम्र में भी दौड़ का जुनून, 100 से ज्यादा रेस बिमला बनवाला ने की पूरी
2026-08-26
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20