Asian Games 2026: भारत के लिए पूजा ने हाई जंप में खत्म किया 24 साल का सूखा, देश के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल
खबर सार :-
एशियन गेम्स 2026 में पूजा ने महिलाओं की 'हाई जंप' में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 24 साल के सूखे को समाप्त कर दिया। फाइनल में पूजा ने 1.84 मीटर की छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
खबर विस्तार : -
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की हाई जंप में भारत के लिए पूजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस जीत के साथ ही पूजा ने भारत के लिए हाई जंप में 24 साल से चले आ रहे मेडल के सूखे को समाप्त किया। एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को पूजा ने महिलाओं की 'हाई जंप' में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 24 साल के सूखे को समाप्त कर दिया। फाइनल में पूजा ने 1.84 मीटर की छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, उज्बेकिस्तान की सायफुल्लाएवा ने 1.90 मीटर के अपने पर्सनल बेस्ट के साथ गोल्ड जीता, जबकि कजाकिस्तान की क्रिस्टीना ओवचिन्कोवा ने 1.87 मीटर की जंप के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।
पूजा को ब्रॉन्ज मेडल से ही करना पड़ा संतोष
अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की जंप के साथ सहाना कुमारी का 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वालीं 19 वर्षीय पूजा मंगलावर को फाइनल में 1.84 मीटर की जंप के बाद बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन तीन कोशिशों के बावजूद 1.87 मीटर की ऊंचाई पार नहीं कर सकीं, जिसके बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। यह एशियन गेम्स में महिलाओं की हाई जंप में भारत का पहला ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले बॉबी एलॉयसियस ने 2002 में सिल्वर मेडल जीता था।
सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में जीता था सिल्वर मेडल
पूजा से पहले सोमवार को सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता था। कुशारे ने 2.25 मीटर की बेस्ट जंप के साथ पोडियम पर जगह बनाई। वह गोल्ड मेडलिस्ट चीनी ताइपे के चाओ ह्सुआन-फू की बराबरी पर थे, लेकिन चाओ ने अपनी पहली कोशिश में ही यह ऊंचाई पार कर ली थी, जबकि सर्वेश को इसके लिए दो कोशिशें लगीं। रिपब्लिक ऑफ कोरिया के सांगह्योक वू ने 2.22 मीटर की जंप के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
टॉप पर रहे चाओ, कुशारे को दूसरे स्थान के साथ करना पड़ा संतोष
सर्वेश ने प्रतियोगिता की मजबूत शुरुआत करते हुए अपनी पहली ही कोशिश में 2.10 मीटर की ऊंचाई पार कर ली। उन्होंने 2.14 मीटर, 2.18 मीटर और 2.22 मीटर की ऊंचाइयों को अपनी पहली ही कोशिश में पार करके अपनी लय बनाए रखी और लंबे समय तक टॉप पोजीशन पर बने रहे। चाओ को 2.18 मीटर पार करने में दो कोशिशें लगी थीं, इसके बाद उन्होंने 2.25 मीटर को पहली ही कोशिश में पार करके इस सीजन का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल कर ली। दोनों एथलीट्स के 2.25 मीटर पार करने के बाद, मुकाबला 2.28 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया था। हालांकि, तीन कोशिशों के बावजूद कोई भी एथलीट इस ऊंचाई को पार नहीं कर सका। ऐसे में चाओ टॉप पर रहे, जबकि कुशारे को दूसरे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- Asian games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने साधा गोल्ड पर निशाना, भारत को मिला 5वां स्वर्ण पदक
अन्य प्रमुख खबरें
-
एशियन गेम्स में MP के देव ने लहराया परचम, पोल वाॅल्ट में बना रिकाॅर्ड
2026-09-29
-
Asian games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
2026-09-29
-
बॉक्सिंग में मुक्केबाज कपिल ने भारत का छठा मेडल किया पक्का
2026-09-28
-
विथ्या रामराज ने पीटी उषा का तोड़ा 42 साल पुराना रिकॉर्ड, जीता ब्रॉन्ज
2026-09-28
-
एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत के लिए ईशा सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
2026-09-28
-
Asian Games 2026: स्क्वैश में अभय और अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
2026-09-27
-
England vs Spain: UEFA नेशंस लीग में स्पेन ने इंग्लैंड को 3-2 से रौंदा
2026-09-27
-
Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-26
-
Asian Games 2026: महिला कबड्डी टीम ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
2026-09-26
-
Asian Games में कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड
2026-09-25
-
दिल्ली हाफ मैराथन की एंबेसडर बनीं ओलंपिक चैंपियन शॉन मिलर-उइबो
2026-09-24
-
परिनाज-अनंतजीत की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-24
-
Asian Games: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद भारत को दिलाया मेडल
2026-09-23
-
Asian Games: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
2026-09-23
-
Asian Games 2026: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर पदक से चूकीं
2026-09-23