Asian Games 2026: भारतीय शूटर्स का दमदार प्रदर्शन, हिमांशु ने सिल्वर और रुद्राक्ष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
खबर सार :-
एशियन गेम्स 2026 में पुरूषों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारतीय शूटर हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल और रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। चीन के लिए ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ ने गोल्ड मेडल जीता।
खबर विस्तार : -
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारतीय प्लेयरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए। एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत ने दो पदक हासिल किए। कड़े मुकाबले में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल और रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। हिमांशु ने कुल 252.4 प्वाइंट्स अर्जित किए और वह दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रुद्राक्ष 230.9 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चीन के वर्तमान ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ ने 254.2 के गेम्स रिकॉर्ड स्कोर के साथ न सिर्फ गोल्ड मेडल अपने नाम किया बल्कि सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव भी किया।
फाइनल में शुरू से ही मेडल की दौड़ में बनी हुई थी भारतीय जोड़ी
आठ खिलाड़ियों के फाइनल में भारतीय जोड़ी शुरू से ही मेडल की दौड़ में बनी हुई थी, जिसमें रुद्राक्ष ने बहुत अच्छी शुरुआत की। शुरुआती 10 शॉट्स के बाद वह 106.0 प्वाइंट्स के साथ सबसे आगे थे, उनके बाद शेंग 104.9 प्वाइंट्स और हिमांशु 104.8 प्वाइंट्स के साथ थे। एलिमिनेशन राउंड शुरू होने पर भी भारतीय खिलाड़ी टॉप दो स्थानों पर काबिज रहे। रुद्राक्ष आगे बने रहे, जबकि हिमांशु ने लगातार अच्छे स्कोर किए, जिसमें लगातार 10.9 प्वाइंट्स के स्कोर भी शामिल थे, जिससे वह दूसरे स्थान पर आ गए। शेंग ने जैसे-जैसे अंतर कम किया, बढ़त बार-बार बदलती रही। दूसरे एलिमिनेशन के बाद भी रुद्राक्ष टॉप पर थे और हिमांशु तीसरे स्थान पर थे, लेकिन आखिरकार चीनी शूटर पहले स्थान पर आने में सफल रहा। जब मुकाबले में सिर्फ चार शूटर बचे थे, तब मंगोलिया के बयारा न्यंतई के बाहर होने के साथ ही भारत का डबल पोडियम स्थान पक्का हो गया। उस समय चीन के शेंग 211.6 अंकों के साथ पहले स्थान पर थे, जबकि भारत के रुद्राक्ष 210.6 और हिमांशु 210.0 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर चल रहे थे। इससे भारत के दो पदक सुनिश्चित हो गए।
भारतीयों के बीच सिमट गया सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला
इसके बाद सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला शेंग के पीछे पूरी तरह से भारतीयों के बीच सिमट गया। हिमांशु ने रुद्राक्ष से बढ़त बना ली, जब उन्होंने 10.8 प्वाइंट्स का स्कोर किया और रुद्राक्ष ने 9.7 प्वाइंट्स का स्कोर किया, जिससे रुद्राक्ष तीसरे स्थान पर खिसक गए। रुद्राक्ष ने एलिमिनेशन शॉट पर 10.6 प्वाइंट्स के साथ वापसी की कोशिश की, लेकिन हिमांशु ने 10.4 प्वाइंट्स के साथ अपनी स्थिति बनाए रखी। शेंग ने आखिरी शॉट में 10.6 का स्कोर करके गोल्ड मेडल पक्का किया और 254.2 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ मुकाबला खत्म किया। हिमांशु, जिन्होंने अपने दूसरे आखिरी शॉट से शेंग की बढ़त को 1.8 प्वाइंट तक कम कर दिया था, 252.4 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रुद्रांक्ष ने कुल 230.9 का स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल जीता।
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 में भारत ने खोला खाता, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीते दो रजत पदक
टेबल टेनिस में भारत की सुतीर्था-सिंड्रेला और श्रीजा की तिकड़ी ने किया कमाल
एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन की शुरुआत भारतीय टेबल टेनिस टीम ने धमाकेदार जीत के साथ की है। सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला की तिकड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा। सुतीर्था मुखर्जी ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान पाकिस्तान की खिलाड़ी अलीना सुतीर्था के सामने पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आईं। सुतीर्था पूरे मैच में हावी रहीं और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। सुतीर्था ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहले गेम को 11-3 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में भी सुतीर्था का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने यह गेम 11-3 से जीता। तीसरे गेम को 11-4 से जीतने के साथ ही सुतीर्था ने मैच को अपने नाम करते भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
पाकिस्तान को हराकर भारत ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
इसके बाद दूसरे मुकाबले में सिंड्रेला दास ने दमदार प्रदर्शन किया। भारतीय युवा खिलाड़ी सिंड्रेला ने पाकिस्तान की कुलसूम खान के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया और उन्हें आसानी से 11-6, 11-7, 11-5 से शिकस्त देते हुए भारत को मुकाबले में 2-0 की बढ़त दिलाई। सिंड्रेला के आगे कुलसूम की एक नहीं चल सकी और वह बुरी तरह से संघर्ष करती दिखाई दीं। तीसरे मैच को जीतकर श्रीजा अकुला ने भारत की जीत पर मुहर लगाई। श्रीजा पाकिस्तान की खिलाड़ी फातिमा खान के खिलाफ पूरे मैच में हावी नजर आईं और उन्होंने मैच को 11-4, 11-4 और 11-5 से अपने नाम किया। श्रीजा की जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत की झोली में दो मेडल आए। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। वहीं, इलावेनिल वलारिवान ने भी 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: National Level की Judo player सुचिका ने MMA में ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास, बनाया रिकॉर्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026 में भारत के लिए सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-21
-
Asian Games 2026 में भारत ने खोला खाता, जीते दो रजत पदक
2026-09-20
-
राइफल इवेंट में महिलाओं के दिखाए पराक्रम की राष्ट्रपति ने की तारीफ
2026-09-20
-
खेलों में महिलाओं ने दिखाई हुनर, आत्मनिभर बनने का संकल्प लिया
2026-09-17
-
सबालेंका को हराकर रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन का खिताब
2026-09-13
-
AHF Junior Womens Asia Cup: साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में भारत
2026-09-12
-
US Open 2026: सबालेंका और रायबकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
2026-09-11
-
Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
2026-09-10
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31