Asian Games: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने भारत के लिए मेडल किया पक्का, जापान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
खबर सार :-
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारतीय पुरुष टीम ने ब्रॉन्ज मेडल भी पक्का कर लिया है।
खबर विस्तार : -
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जापान को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपना मेडल पक्का कर लिया है। लक्ष्य सेन ने शुरुआती सिंगल्स मैच में कोडाई नारोका की कड़ी चुनौती का सामना किया। इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी ने जीत दर्ज करते हुए भारत को सेमीफाइनल (अंतिम चार) में पहुंचने के करीब पहुंचाया। वहीं, अंत में आयुष शेट्टी ने कोकी वातानाबे को सीधे गेम में हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।
पहला गेम 11-21 से हारने के बाद की जोरदार वापसी
पहला गेम 11-21 से हारने के बाद लक्ष्य को काफी संघर्ष करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की और दूसरा गेम 21-5 से जीतकर मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंचाया। तीसरे गेम में नारोका ने फिर से बढ़त बनाई और पांच अंकों की बढ़त ले ली, लेकिन लक्ष्य ने शानदार वापसी की। उन्होंने स्कोर 19-19 से बराबर किया और फिर अगले दो अंक जीतकर 11-21, 21-5, 21-19 से जीत हासिल की। इसके बाद दुनिया की नंबर 5 भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना जापान की दुनिया की नंबर 9 जोड़ी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से हुआ। भारतीय जोड़ी ने कड़े मुकाबले वाले पहले गेम में 21-18 से जीत हासिल की। दूसरा गेम काफी रोमांचक रहा। जापान ने तीन मैच प्वाइंट बचाए और स्कोर 20-20 कर दिया। सात्विक और चिराग ने संयम बनाए रखा और आखिरकार 24-22 से जीत दर्ज कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई।
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ब्रॉन्ज मेडल पक्का
वहीं, मुकाबले को खत्म करने की जिम्मेदारी आयुष को सौंपी गई और युवा भारतीय खिलाड़ी ने वातानाबे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआत से ही पहले गेम पर नियंत्रण बनाए रखा और इसे 21-10 से जीता। वातानाबे ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश की, लेकिन आयुष ने अपना दबदबा बनाए रखा और 11-5 की बढ़त के साथ गेम के आधे पड़ाव तक पहुंचे। उन्होंने आखिरकार यह मुकाबला 21-10, 21-19 से जीता, जिससे भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया और टीम के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत राउंड ऑफ 16 में बांग्लादेश पर 3-0 की जीत के साथ की थी। पुरुष टीम अब बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में चीन और साउथ कोरिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी। इस नतीजे से भारत के पास पिछले टूर्नामेंट के प्रदर्शन से बेहतर करने का मौका भी बना हुआ है, जहां पुरुष टीम चीन से फाइनल हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता था।
नेपाली मुक्केबाज को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जदुमणि सिंह
एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को भारतीय मुक्केबाज जदुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा प्रिलिमिनरी राउंड में नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को शिकस्त दी। इसी के साथ जदुमणि ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सिल्वर मेडलिस्ट ने यह बाउट निशियो जिम्नेजियम में जीती। जदुमणि ने शानदार मुकाबला करते हुए थापा पर 5-0 से सर्वसम्मत जीत हासिल की। जदुमणि ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के खिलाफ धीमी शुरुआत की, लेकिन मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और तीनों राउंड में सटीक पंच से जजों को प्रभावित किया। शुरुआती दो राउंड जीतने के बाद जदुमणि ने अपना दबदबा बनाए रखा और तीसरे राउंड में एक लेफ्ट हुक लगाया, जिससे थापा को 'स्टैंडिंग काउंट' का सामना करना पड़ा। भारतीय बॉक्सर ने तीसरा राउंड भी जीता और तीन 30-27 और दो 29-28 स्कोरकार्ड के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।
प्री-क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के बॉक्सर कार्लो पालाम से होगा जदुमणि का मुकाबला
जदुमणि अब शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के बॉक्सर कार्लो पालाम से भिड़ेंगे, जो 2020 टोक्यो ओलंपिक गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट हैं। वह एशियन गेम्स 2018 में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले, ग्लासगो गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 के प्रिलिमिनरी राउंड में पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलेगास को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चौधरी ने निशियो जिम्नेजियम में अपने एशियन गेम्स डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस की बॉक्सर को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट अब प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं और गुरुवार को एक कड़े मुकाबले में मौजूदा 51 किग्रा वर्ल्ड चैंपियन अलुआ बाल्किबेकोवा का सामना करेंगी। साक्षी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा को शिकस्त दी थी। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन पंच के बाद, साक्षी की नजरें अब एशियन गेम्स में इसी सफलता को दोहराने पर हैं।
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: National Level की Judo player सुचिका ने MMA में ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास, बनाया रिकॉर्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारतीय पुरुष हाकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से दर्ज की शानदार जीत
2026-09-22
-
भारतीय शूटर्स हिमांशु ने सिल्वर, रुद्राक्ष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-21
-
Asian Games 2026 में भारत के लिए सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-21
-
Asian Games 2026 में भारत ने खोला खाता, जीते दो रजत पदक
2026-09-20
-
राइफल इवेंट में महिलाओं के दिखाए पराक्रम की राष्ट्रपति ने की तारीफ
2026-09-20
-
खेलों में महिलाओं ने दिखाई हुनर, आत्मनिभर बनने का संकल्प लिया
2026-09-17
-
सबालेंका को हराकर रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन का खिताब
2026-09-13
-
AHF Junior Womens Asia Cup: साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में भारत
2026-09-12
-
US Open 2026: सबालेंका और रायबकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
2026-09-11
-
Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
2026-09-10
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03