Asian Games 2026: 11वें दिन भारत की स्वर्णिम शुरुआत, बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
खबर सार :-
Asian Games 2026: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने खिताबी मुकाबले की जबरदस्त शुरुआत की। पहले ही राउंड में, भारत की तीनों बेहतरीन तीरंदाजों ने सटीक निशाना लगाते हुए परफेक्ट '10' स्कोर किया।
खबर विस्तार : -
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत की स्वर्णिम शुरुआत रही। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम के गोल्ड मेडल जीतने के बाद, कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय तिकड़ी फाइनल में 238 के वर्ल्ड-रिकॉर्ड स्कोर के साथ चीन शिकस्त दी। यह एशियन गेम्स में तीरंदाजी में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी के साथ ही भारत की कुल गोल्ड मेडल की संख्या आठ हो गई है।
भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम जिसमें चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम शामिल थीं ने बुधवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का आठवां गोल्ड मेडल है। भारतीय तिकड़ी, जिसने फ़ाइनल में 238 के वर्ल्ड-रिकॉर्ड स्कोर के साथ चीन को हराया, ने इससे पहले सेमी-फ़ाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया था। पिछला रिकॉर्ड 2014 में इंचियोन में कोरियाई टीम ने बनाया था।
भारत-चीन के बीच कांटे की टक्कर
शुरुआती राउंड में 30-28 की बढ़त बनाने के बाद, भारत ने अपनी बढ़त को तीन अंकों तक बढ़ा लिया, भले ही चिकिता ने दूसरे राउंड के पहले रोटेशन में नौ का स्कोर किया। पृथिका और ज्योति का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, दोनों ने लगातार 10 का स्कोर किया। दूसरे राउंड की शुरुआत में, भारत और चीन दोनों ने पहले रोटेशन में एक 9 और दो 10 का स्कोर किया। चीन ने अगले तीन तीरों में दो 10 और एक 9 का स्कोर किया, जबकि भारतीय तिकड़ी ने दूसरे रोटेशन में परफेक्ट 10 का स्कोर करके अपनी बढ़त को तीन अंकों 119-116 तक बढ़ा लिया।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: स्क्वैश में भारत को दोहरी सफलता, अभय और अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
तीसरे राउंड के पहले रोटेशन में, चीन ने परफेक्ट 10 का स्कोर किया; भारत की शुरुआत चिकिता के 9 पॉइंट से हुई, लेकिन पृथिका और ज्योति ने 10 पॉइंट हासिल करके बढ़त बनाए रखी। दूसरे राउंड में, चीन ने एक 9 और उसके बाद दो 10 पॉइंट हासिल किए। भारत ने तीन 10 पॉइंट हासिल करके अपनी बढ़त और बढ़ाई, जिससे स्कोर 178-175 हो गया।
आखिरी राउंड में, चीन ने दो 9 और एक 10 पॉइंट के साथ शुरुआत की। भारतीय तिकड़ी ने शानदार 10 पॉइंट के साथ जवाब दिया। आखिरी तीन तीरों में, चीन ने दबाव बनाए रखने के लिए तीन 10 पॉइंट हासिल किए, लेकिन भारतीय तिकड़ी ने सभी 10 पॉइंट हासिल करके शानदार समापन किया और 238-234 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतकर अपना खिताब सफलतापूर्वक बरकरार रखा।
भारतीय टिकड़ी ने किया कमाल
गौरतलबहै कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान तनीषा पृथ्वी, प्रतिकिता प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तिकड़ी ने जिस संयम और सटीकता का प्रदर्शन किया, उसने यह साबित कर दिया है कि भारतीय तीरंदाजी अब दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल है। इस ऐतिहासिक गोल्ड मेडल ने देश भर के खेल प्रेमियों के बीच जश्न का माहौल बना दिया है और एशियाई खेलों में भारत के शानदार सफर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।
एथलीट देव कुमार मीणा ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश स्टेट एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभाशाली एथलीट देव कुमार मीणा ने 2026 एशियाई खेलों में पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित पुरुषों की पोल वॉल्ट फाइनल में देव कुमार मीणा ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार की और भारतीय एथलेटिक्स में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने मंगलवार को बताया कि देव कुमार मीणा ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जबकि कुलदीप कुमार ने 5.35 मीटर की ऊंचाई पार करके 10वां स्थान हासिल किया।
भारत के मेडल की संख्या बढ़कर 54 हुई
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने हांगझोऊ में 2023 एशियाई खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने 238 पॉइंट हासिल करके दक्षिण कोरिया द्वारा 2014 इंचियोन खेलों में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। यह इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में भारत का आठवां गोल्ड मेडल है। कुल मिलाकर, भारत के मेडल की संख्या अब 54 हो गई है, जिसमें 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026 में भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, 4x400 मीटर रिले में जीता 'गोल्ड', पुरुषों को मिला ब्रॉन्ज
अन्य प्रमुख खबरें
-
पार्क बंद करने पर ट्रंप प्रशासन को फटकार, जज ने कहा बहाने वाले हैं तर्क
2026-11-15
-
टोटल चेस टूटः आनंद गिरि ग्रुप सी में टाॅप पर पहुंचे, वैशाली को हार
2026-11-15
-
क्रोएशिया को हराकर इंग्लैंड ने नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
2026-11-13
-
MP के भोपाल में 19 नवंबर से शुरू होगा एशियन महिला हॉकी का महासंग्राम
2026-11-11
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19