Tamil Nadu Politics: AIADMK को बड़ा झटका, विधायक एमआर विजयभास्कर ने दिया इस्तीफा; TVK में जाने की अटकलें तेज
खबर सार :-
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद AIADMK की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। टीवीके सत्ता में आने और थलापति के सीएम बनने के बाद एआईएडीएमके विधायक ने इस्तीफा दे दिया है।
खबर विस्तार : -
Tamil Nadu Politics: विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। हाल ही में AIADMK के एक विधायक ने इस्तीफा दिया है। बता दें कि पूर्व परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी छोड़ने वाले छठवें विधायक की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस कारण पार्टी के प्रमुख पलानीस्वामी की मुश्किलें काफी बढ़ती नजर आ रही हैं।
Tamil Nadu Politics: AIADMK के विधायक और पूर्व परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर का इस्तीफा
तमिलनाडु की राजनीति में विपक्षी दल AIADMK को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अंदर मतभेद होता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार AIADMK के विधायक और पूर्व परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर ने इस्तीफा दे दिया है। बताजा जा रहा है कि उन्होंने पार्टी प्रमुख ई. पलानीस्वामी के कार्य पद्धति से नाखुश थे। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। तमिलनाडु की राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि वो पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) यानि थलापति विजय की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि यह केवल एक अनुमान है, इस पर किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह सीएम थलापति विजय के लिए यह खुशखबरी साबित हो सकती है। पार्टी छोड़ने वाले विजयभास्कर छठवें विधायक हैं।
Tamil Nadu Politics: अभी तक छह नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है
बात करें AIADMK के पांचवे विधायक सी.वियजभास्कर की तो उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद अभी तक दूसरी पार्टी ज्वाइन नहीं की है। तमिलनाडु के सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि अगर एमआर विजयभास्कर TVK में शामिल होते हैं तो यह AIADMK के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। हालांकि कुछ दिनों के अंदर AIADMK पार्टी के कई नेताओें और विधायकों ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है। यही कारण है कि ई. पलानीस्वामी के कार्य-प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पार्टी की ओर से अभी तक किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पलानीस्वामी इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और वियजभास्कर किस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
Tamil Nadu Politics: स्पीकर ने स्वीकार किया इस्तीफा
सोमवार की सुबह विजयभास्कर सचिवालय पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को अपना इस्तीफा सौंपा। अध्यक्ष ने विजयभास्कर का इस्तीफा स्वीकार करते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही नियमावली के नियम 21 के अंतर्गत करूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले माननीय विजयभास्कर ने व्यक्तिगत रुप से मुझे अपने पद से इस्तीफे का हस्तलिखित पत्र सौंप दिया है। स्पीकर ने आगे कहा कि इस्तीफा वैध पाया गया है और उसे स्वीकार भी कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस्तीफा नियम 22 के अनुरुप है और सभी औपचारिकताओं का पालन करता है।
ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के करीबी को बड़ा पद, जन नायगन के प्रोड्यूसर की नियुक्ति पर उठे सवाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
मल्लिकार्जुन खड़गे फिर बने राज्यसभा में विपक्ष के नेता, कर्नाटक से दूसरी बार जुने गए सांसद
2026-06-29
-
अमृतसर में बनेगा लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर, केजरीवाल का ऐलान
2026-06-28
-
UP Politics: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले-2027 का चुनाव तय करेगा यूपी का भविष्य
2026-06-28
-
UP Politics: अखिलेश के साथ गठबंधन पर कांग्रेस का बड़ा बयान, नए प्रभारी ने बताई रणनीति
2026-06-28
-
2026-06-27
-
2026-06-26
-
केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर बवाल, फूंका गया पुतला, लगाए 'वापस जाओ' के नारे
2026-06-26
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
पासपोर्ट को नागरिकता का प्रमाण न मानने पर भड़की कांग्रेस, सरकार से मांगा जवाब
2026-06-25
-
राघव चड्ढा का भगवंत मान पर बड़ा हमला, वायरल वीडियो मामले में इस्तीफे की मांग
2026-06-25
-
2026-06-24
-
2026-06-24
-
2026-06-23
-
पंजाब में भाजपा का बड़ा मिशन: सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, नितिन नवीन ने दिए ये निर्देश
2026-06-22